
नई जंग की आहट! अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले
AajTak
मिडिल ईस्ट में ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के संबंध भी तनावपूर्ण होते चल रहे हैं. तालिबान ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया, जो पाकिस्तान की ओर से अफगान इलाकों में की गई हवाई हमलों के जवाब में है.
मिडिल ईस्ट में इज़रायल और अमेरिका का ईरान पर लगातार हमला जारी है. इस बीच ऐसा लग रहा है कि एक और मोर्चे पर जंग छिड़ने हुए नज़र आ रही है. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ता हुआ दिख रहा है.
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. ये हमला पाकिस्तान द्वारा हाल में अफगानिस्तान के अंदर किए गए एयर स्ट्राइक का बदला बताया गया.
खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट इलाके को बनाया निशाना
तालिबान ने जानकारी दी है कि अफ़ग़ान वायुसेना ने खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट इलाके में पाक सेना के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यह जानकारी साझा की है.
वार कमांड सेंटर और सैन्य ठिकानों को नुकसान
प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने बताया कि डूरंड लाइन के पास स्थित एक वार कमांड सेंटर और किले के कमांड के ऑफ़िस को भी हमले में निशाना बनाया गया है. पाक के सैन्य ठिकानों, गोदामों और सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुक़सान पहुंचाया गया है.

ईरान युद्ध से संबंधित चर्चा में बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत अपनी रणनीति में अपने हितों को ध्यान में रखकर संतुलन बनाए हुए आगे बढ़ रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी की नीति गैर-मित्रता नहीं है बल्कि यह सभी के साथ मित्रता की नीति है. इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस प्रवक्ता के बीच जमकर बहस हुई. देखें वीडियो.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में तमिलनाडु की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डीएमके, एआईएडीएमके, कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच हुई बहस में कई बातें सामने आईं. कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा चुनावों में मुद्दा बन सकते हैं, लेकिन टीवीके नेता थलपति विजय का चुनावों में खास प्रभाव हो सकता है.

ईरान युद्ध के कारण उभरते ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है. सरकार ने जनता से अपील की है कि वे खुले कंटेनरों में तेल न लें और पेट्रोल पंप की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें. यह निर्देश ईंधन संकट के समय आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है. सरकार इस बात पर जोर देती है कि कोई आवश्यकता से अधिक तेल स्टॉक न करें ताकि बाजार में तेल की उपलब्धता बनी रहे और आम जनता को परेशानी न हो.

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर बने कुछ चैनलों पर 25 हजार रुपये में परीक्षा का पेपर देने का दावा किया जा रहा था. भर्ती बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इस मामले में दूसरी FIR दर्ज की गई है. पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन टेलीग्राम चैनलों के संचालकों की पहचान में जुटी है.









