
डर यही था! रोजाना 2000 करोड़ का चूना... डीजल पर 45 रुपये लीटर, तो पेट्रोल पर इतना नुकसान
AajTak
India OMC Losses: कुल नुकसान में से लगभग 1650 करोड़ रुपये डीजल और करीब 350 करोड़ रुपये पेट्रोल से जुड़ा है. यानी मौजूदा रेट पर डीजल बेचने से कंपनियों को ज्यादा नुकसान हो रहा है.
जिसका डर था. वही अब होने लगा है. हर रोज देश को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है. मिडिल-ईस्ट में तनाव से तेल संकट गहराने लगा है. सप्लाई प्रभावित होने से कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं.
दरअसल कच्चे तेल में उछाल से भारतीय तेल कंपनियों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं. क्योंकि भारत करीब 85% तेल आयात करता है, और पिछले 15 दिनों में कच्चे तेल की कीमत 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुकी है. तेल महंगा होने से महंगाई और आयात बिल दोनों बढ़ते हैं.
तेल कंपनियों को हर रोज भारी नुकसान
इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल बेचने पर भारी नुकसान हो रहा है. कच्चे तेल में उछाल से Indian Oil Corporation, BPCL और HPCL जैसी कंपनियां हर दिन करीब 2000 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रही हैं.
दरअसल, ब्रोकरेज फर्म Systematix के मुताबिक मौजूदा समय में पेट्रोल बेचने पर कंपनियों को करीब 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 45 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है. कुल नुकसान में से लगभग 1650 करोड़ रुपये डीजल और करीब 350 करोड़ रुपये पेट्रोल से जुड़ा है. यानी मौजूदा रेट पर डीजल बेचने से पेट्रोल के मुकाबले कंपनियों को ज्यादा नुकसान हो रहा है.
ईरान-इजरायल के बीच युद्ध गहराया

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर बने कुछ चैनलों पर 25 हजार रुपये में परीक्षा का पेपर देने का दावा किया जा रहा था. भर्ती बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इस मामले में दूसरी FIR दर्ज की गई है. पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन टेलीग्राम चैनलों के संचालकों की पहचान में जुटी है.

महाराष्ट्र के ठाणे में एक आदिवासी युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ईंट-भट्ठा मालिक और उसके सहयोगी ने युवक का अपहरण कर उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया और बेरहमी से पीटा. जख्मों में मिर्च पाउडर तक डाल दिया. दरअसल, आरोपी युवक के भाई को तलाश रहे थे, जिसने उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे.

अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जंग के चलते ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. इसके कारण विश्व स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. भारत में भी इसका गहरा असर दिख रहा है. यहां गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण जनता परेशान है, एजेंसियों पर ताले लगे हुए हैं, ना फोन लग रहे हैं ना बुकिंग हो रही है. जनता को सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है. देखें वीडियो.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में इंडिया टुडे मैगजीन के पुराने संपादकों के साथ ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने अगली कवर स्टोरी पर गहन चर्चा की. पर्दे के पीछे होने वाली न्यूज मीटिंग का लाइव सेशन आम लोगों के लिए बड़ा ही दिलचस्प बन पड़ा, जिसमें गुजरे जमाने की पत्रकारिता, संस्थान की कार्यशैली और मालूम हुआ कि कैसे बीते दौर में लोगों को इंडिया टुडे मैगजीन का इंतजार होता था.









