
महाराष्ट्र में 50 हजार के लिए युवक का अपहरण... पेड़ से उल्टा लटकाकर की बर्बर पिटाई, जख्मों में डाली मिर्च
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक आदिवासी युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ईंट-भट्ठा मालिक और उसके सहयोगी ने युवक का अपहरण कर उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया और बेरहमी से पीटा. जख्मों में मिर्च पाउडर तक डाल दिया. दरअसल, आरोपी युवक के भाई को तलाश रहे थे, जिसने उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे.
महाराष्ट्र के ठाणे से एक बेहद क्रूर और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक आदिवासी युवक को अगवा कर उसके साथ अमानवीयता की गई. आरोप है कि एक ईंट-भट्ठा मालिक और उसके सहयोगी ने युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा और उसके घावों में मिर्च पाउडर डाल दिया.
एजेंसी के मुताबिक, 25 वर्षीय पीड़ित पालघर इलाके का रहने वाला है. पुलिस ने इस मामले में ईंट-भट्ठा मालिक नंदू देओलिकर और उसके एक सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपी भिवंडी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर की है. आरोपियों को पीड़ित के बड़े भाई की तलाश थी, जिसने कथित तौर पर उनसे करीब 50 हजार रुपये उधार लिए थे. जब उन्हें उसका भाई नहीं मिला तो उन्होंने युवक को ही निशाना बना लिया.
एफआईआर के मुताबिक, आरोपी युवक के पास पहुंचे और उसे यह कहकर अपने साथ ले गए कि वे उसके भाई को ढूंढना चाहते हैं. इसके बाद वे उसे जबरन एक चार पहिया वाहन में बैठाकर अलग-अलग ईंट-भट्ठों पर ले गए, जहां वे उसके भाई की तलाश कर रहे थे.
जब आरोपियों को उसका भाई कहीं नहीं मिला तो वे युवक को भिवंडी के पाये इलाके में स्थित अपने ही ईंट-भट्ठे पर ले गए. वहीं उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट: हॉर्न बजाकर साइड होने कहा तो दिखाई दबंगई, कार सवार युवक-युवतियों पर कर दिया हमला; Video

अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जंग के चलते ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. इसके कारण विश्व स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. भारत में भी इसका गहरा असर दिख रहा है. यहां गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण जनता परेशान है, एजेंसियों पर ताले लगे हुए हैं, ना फोन लग रहे हैं ना बुकिंग हो रही है. जनता को सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है. देखें वीडियो.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में इंडिया टुडे मैगजीन के पुराने संपादकों के साथ ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने अगली कवर स्टोरी पर गहन चर्चा की. पर्दे के पीछे होने वाली न्यूज मीटिंग का लाइव सेशन आम लोगों के लिए बड़ा ही दिलचस्प बन पड़ा, जिसमें गुजरे जमाने की पत्रकारिता, संस्थान की कार्यशैली और मालूम हुआ कि कैसे बीते दौर में लोगों को इंडिया टुडे मैगजीन का इंतजार होता था.

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर कुछ लोग उसके परिवार के नाम पर पैसा इकट्ठा कर रहे थे. पुलिस जांच में पता चला कि एक बैंक खाते में दो दिनों में करीब 37 लाख रुपये जमा हो गए. द्वारका जिला पुलिस ने तुरंत खाते को फ्रीज कर दिया और अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

देश में एलपीजी की किल्लत के बीच केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां व्यस्त चाला मार्केट इलाके में स्थित एक होटल से देर रात कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया. चोर ने होटल की रसोई का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय करने की कोशिश भी की.

पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के एक होटल कमरे में एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई. वह बुधवार को एक लड़के के साथ होटल में आई थी, जो शाम को कमरे को बाहर से बंद कर चला गया और तब से लापता है. लड़की घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.








