
'सिर्फ BJP से नहीं, ईडी और चुनाव आयोग से भी कांग्रेस की लड़ाई...', बोले केसी वेणुगोपाल
AajTak
दिल्ली में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव-2026 के मंच पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी की चुनाव हारों और रणनीति पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला केवल भाजपा से नहीं बल्कि पूरे सिस्टम से है.
राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव-2026 के मंच पर शुक्रवार को केरल से कांग्रेस के सांसद और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सवालों के जवाब दिए साथ ही पार्टी को लेकर अपनी जवाबदेही की जिम्मेदारी पर भी बात की.
मंच पर बातचीत की शुरुआत में कहा गया कि राहुल गांधी को कांग्रेस का चेहरा और नेता माना जाता है, लेकिन उनके पीछे असली रणनीतिक ताकत कौन है? केसी वेणुगोपाल वह शख्स हैं, जिन पर आलोचक हर चुनावी हार का ठीकरा फोड़ते हैं. जब भी कांग्रेस कोई चुनाव हारती है तो आरोप उन्हीं पर लगते हैं. लेकिन उनके समर्थक कहते हैं कि जब कई नेता हवा का रुख देखकर फैसले लेते हैं, उस समय यह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो पूरी तरह कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पित हैं.
'कांग्रेस में नहीं दूसरे ताकतवर व्यक्ति की कोई परिभाषा' इस तरह की बात पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा- यह जो कहा जा रहा था वह थोड़ा मजाक जैसा था, क्योंकि कांग्रेस दूसरे सबसे ताकतवर व्यक्ति जैसी कोई परिभाषा ही नहीं है. उन्होंने कहा कि, 'मैं संगठन का महासचिव हूं. संगठन से जुड़े सभी फैसले स्वाभाविक रूप से मेरे जरिये से गुजरते हैं. अगर कोई कांग्रेस अध्यक्ष से मिलता है या राहुल गांधी से मिलता है, तो वे आगे की जानकारी के लिए संगठन महासचिव से बात करने को कहते हैं. इसमें गलत क्या है?
हमारे यहां निर्णय लेने की एक व्यवस्था है. अंतिम निर्णय नेतृत्व लेता है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी सलाह लेते हैं और कभी-कभी सोनिया गांधी से भी. लेकिन उन फैसलों को आगे बढ़ाने और लागू करने की प्रक्रिया मेरी जिम्मेदारी होती है.
बातचीत के सिलसिले में सवाल पूछा गया कि, कांग्रेस कोई चुनाव हारती है तो आरोप आप पर (केसी वेणुगोपाल पर) लगते हैं. 2024 में ऐसा लगा कि कांग्रेस ने खुद को फिर से खड़ा कर लिया है. लोकसभा में कांग्रेस को 99 सीटें मिलीं और ऐसा लगा कि विपक्ष मजबूत हो रहा है. लेकिन उसके बाद कांग्रेस ने हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों में लगातार चुनाव हार दिए. क्या आप इसकी जिम्मेदारी लेते हैं? क्या कांग्रेस ने एक मौका गंवा दिया?
हर चुनाव अलग होता है- केसी वेणुगोपाल इस सवाल पर केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 'हर चुनाव अलग होता है और उसकी परिस्थितियां भी अलग होती हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश का माहौल अलग था. उस समय सब लोग कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह खत्म मान चुके थे. हमारे पास संसाधन भी नहीं थे. जो भी संसाधन थे, उन्हें भी उस समय आयकर विभाग ने जब्त कर लिया था. उधर नरेंद्र मोदी 400 से ज्यादा सीटों की बात कर रहे थे. उस माहौल में भी कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया.

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर बने कुछ चैनलों पर 25 हजार रुपये में परीक्षा का पेपर देने का दावा किया जा रहा था. भर्ती बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इस मामले में दूसरी FIR दर्ज की गई है. पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन टेलीग्राम चैनलों के संचालकों की पहचान में जुटी है.

महाराष्ट्र के ठाणे में एक आदिवासी युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ईंट-भट्ठा मालिक और उसके सहयोगी ने युवक का अपहरण कर उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया और बेरहमी से पीटा. जख्मों में मिर्च पाउडर तक डाल दिया. दरअसल, आरोपी युवक के भाई को तलाश रहे थे, जिसने उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे.

अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जंग के चलते ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. इसके कारण विश्व स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. भारत में भी इसका गहरा असर दिख रहा है. यहां गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण जनता परेशान है, एजेंसियों पर ताले लगे हुए हैं, ना फोन लग रहे हैं ना बुकिंग हो रही है. जनता को सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है. देखें वीडियो.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में इंडिया टुडे मैगजीन के पुराने संपादकों के साथ ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने अगली कवर स्टोरी पर गहन चर्चा की. पर्दे के पीछे होने वाली न्यूज मीटिंग का लाइव सेशन आम लोगों के लिए बड़ा ही दिलचस्प बन पड़ा, जिसमें गुजरे जमाने की पत्रकारिता, संस्थान की कार्यशैली और मालूम हुआ कि कैसे बीते दौर में लोगों को इंडिया टुडे मैगजीन का इंतजार होता था.









