
ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर भारत आएंगे LPG से भरे 2 जहाज
AajTak
ईरान ने भारत को LPG से भरे दो टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ले जाने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दी है.
रसोई गैस की किल्लत झेल रहे भारत को बड़ी राहत मिली है. ईरान ने भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर दो एलपीजी टैंकर ले जाने की इजाजत दे दी है.
शुक्रवार को ही भारत में ही ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने संकेत दिया है कि भारत को दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की आवाजाही के लिए सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि भारत ईरान का दोस्त है और इस वजह से भारतीय जहाजों के लिए इस समुद्री मार्ग से गुजरने को लेकर सकारात्मक स्थिति जल्द सामने आ सकती है.
अब रॉयटर्स ने खबर ने दी है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आ रहे दो LPG भरे जहाज को गुजरने की अनुमति देने पर राजी हो गया है. पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद भारत में एलपीजी की किल्लत देखी जा रही है. हालांकि सरकार ने उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी करने की कोशिश की है.

ईरान युद्ध के कारण उभरते ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है. सरकार ने जनता से अपील की है कि वे खुले कंटेनरों में तेल न लें और पेट्रोल पंप की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें. यह निर्देश ईंधन संकट के समय आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है. सरकार इस बात पर जोर देती है कि कोई आवश्यकता से अधिक तेल स्टॉक न करें ताकि बाजार में तेल की उपलब्धता बनी रहे और आम जनता को परेशानी न हो.

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर बने कुछ चैनलों पर 25 हजार रुपये में परीक्षा का पेपर देने का दावा किया जा रहा था. भर्ती बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इस मामले में दूसरी FIR दर्ज की गई है. पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन टेलीग्राम चैनलों के संचालकों की पहचान में जुटी है.

महाराष्ट्र के ठाणे में एक आदिवासी युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ईंट-भट्ठा मालिक और उसके सहयोगी ने युवक का अपहरण कर उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया और बेरहमी से पीटा. जख्मों में मिर्च पाउडर तक डाल दिया. दरअसल, आरोपी युवक के भाई को तलाश रहे थे, जिसने उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे.










