
'ये बेशर्म खड़े होकर...', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़़कीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलपीजी सिलेंडर के मुद्दे पर विपक्ष के प्रोटेस्ट को गैर जिम्मेदाराना बताया है. उन्होंने कहा कि ये संसद की सीढ़ियों पर चाय पी रहे और मांग कर रहे एलपीजी पर चर्चा की.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को एलपीजी सिलेंडर के मुद्दे पर प्रोटेस्ट कर रहे विपक्ष को आड़ेहाथों लिया. निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी पर कहा कि ये बेशर्म खड़े होकर मेरी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये जितना भी शोर कर लें, हम अपनी कमिटमेंट्स में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. वह लोकसभा में अनुपूरक अनुदान मांगों के दूसरे बैच पर चर्चा का जवाब दे रही थीं.
वित्त मंत्री ने विपक्ष के हंगामे की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है. उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में बनी परिस्थितियों के कारण देश में कुछ मुश्किलें आई हैं. केंद्र सरकार इसे लेकर कदम उठा रही है. फंड उपलब्ध कराने से लेकर अन्य कदम तक, तैयारियां की जा रही हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसे में भी विपक्ष इस तरह का व्यवहार निंदनीय है. विपक्षी सदस्य संसद की सीढ़ियों पर चाय पी रहे और एलपीजी पर चर्चा की मांग कर रहे.
उन्होंने कहा कि सभी दलों को इस मुश्किल की घड़ी में देशहित के लिए साथ आना चाहिए था, सरकार का साथ देते हुए जनता के बीच उम्मीद जगानी थी. वित्त मंत्री ने आश्वस्त किया कि आम लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सरकार हर कदम उठा रही है, लेकिन विपक्षी दल यह मान बैठे हैं कि हंगामा करना ही उनका काम है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ये पूछ रहे हैं कि सप्लीमेंट्री डिमांड्स फॉर ग्रांट्स क्यों लाए.
यह भी पढ़ें: खाने-पीने के सामान लेकर संसद पहुंचे विपक्षी MP, भड़के रिजिजू, बोले- कांग्रस का नेता नहीं सुधर रहा...
वित्त मंत्री ने कहा कि जब इमरजेंसी सिचुएशन डेवलप हुआ, तब उसके लिए इमरजेंसी फंड लाना गलत है क्या. उन्होंने विपक्ष को कठघरे में खड़ा करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि क्या विपक्ष के लोग यह सुझाव रहे हैं कि अप्रत्याशित चुनौतियों के समय सरकार को 50 हजार करोड़ रुपये का एक फिस्कल बफर या इक्वलाइजेशन फंड नहीं बनाना चाहिए? वित्त मंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग मुझे सुन नहीं रहे हैं. उन्हें कोई समझ नहीं है और यही लोग फिर खड़े होकर पूछेंगे कि मनरेगा के लिए इस सरकार ने क्या दिया है,
यह भी पढ़ें: 'सदन की मेजों पर चढ़ोगे, तो...', सांसदों के निलंबन पर स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, लोकसभा में हंगामा

अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जंग के चलते ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. इसके कारण विश्व स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. भारत में भी इसका गहरा असर दिख रहा है. यहां गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण जनता परेशान है, एजेंसियों पर ताले लगे हुए हैं, ना फोन लग रहे हैं ना बुकिंग हो रही है. जनता को सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है. देखें वीडियो.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में इंडिया टुडे मैगजीन के पुराने संपादकों के साथ ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने अगली कवर स्टोरी पर गहन चर्चा की. पर्दे के पीछे होने वाली न्यूज मीटिंग का लाइव सेशन आम लोगों के लिए बड़ा ही दिलचस्प बन पड़ा, जिसमें गुजरे जमाने की पत्रकारिता, संस्थान की कार्यशैली और मालूम हुआ कि कैसे बीते दौर में लोगों को इंडिया टुडे मैगजीन का इंतजार होता था.

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर कुछ लोग उसके परिवार के नाम पर पैसा इकट्ठा कर रहे थे. पुलिस जांच में पता चला कि एक बैंक खाते में दो दिनों में करीब 37 लाख रुपये जमा हो गए. द्वारका जिला पुलिस ने तुरंत खाते को फ्रीज कर दिया और अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

देश में एलपीजी की किल्लत के बीच केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां व्यस्त चाला मार्केट इलाके में स्थित एक होटल से देर रात कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया. चोर ने होटल की रसोई का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय करने की कोशिश भी की.

पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के एक होटल कमरे में एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई. वह बुधवार को एक लड़के के साथ होटल में आई थी, जो शाम को कमरे को बाहर से बंद कर चला गया और तब से लापता है. लड़की घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.








