
US से अटकी डील? भारत समेत 16 देशों के खिलाफ अमेरिका में जांच, लगे ये आरोप!
AajTak
रिपोर्ट का दावा है कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार समझौते पर बातचीत रुक गई है, जो कि अमेरिका में शुरु हुए नए जांच के कारण है. हालांकि भारत सरकार ने इस खबर का खंडन किया है.
भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर रॉयटर्स ने एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ट्रंप सरकार द्वारा शुरू की गई हालिया जांच के जवाब में भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापक व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) की प्रक्रिया को रोकने का फैसला लिया गया है.
यह जांच अमेरिका द्वारा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स में संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता और उत्पादन को लेकर भारत समेत 16 देशों पर है. रिपोर्ट का कहना है कि इसी जांच के कारण भारत ट्रेड डील पर फिर से विचार कर रहा है. हालांकि भारत के वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि यह सिर्फ अफवाह है. दोनों देश पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं.
जांच ने बातचीत को बनाया कठिन फरवरी में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद बातचीत की गति काफी धीमी हो गई, जिसमें कुछ टैरिफ रद्द कर दिए गए थे, जिससे अमेरिका को अपने टैरिफ योजना पर फिर से विचार करना पड़ा.
भारतीय अधिकारियों के अनुसार, बाद में हुई अमेरिकी जांच ने बातचीत के माहौल को और जटिल बना दिया है. खासकर तब जब अमेरिकी प्रशासन को अतिरिक्त वैश्विक दबावों का सामना करना पड़ रहा है.
रिपोर्ट में एक सरकारी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि हम किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करने की जल्दी में नहीं हैं और नवीनतम अमेरिकी कार्रवाई को 'कोर्ट के आदेश के बाद देशों को समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर करने की एक दबाव रणनीति' बताया. उन्होंने कहा कि यह बातचीत में बाधा डालने जैसा है.
टैरिफ पर थी और राहत की उम्मीद थी व्यापार वार्ता शुरू में भारत और अमेरिका के 'अंतरिम समझौते के ढांचे' बेस्ड रही है. इस ढांचे के तहत, भारत ने चरणबद्ध तरीके से टैरिफ हटाने और अमेरिकी निर्यात में वृद्धि की उम्मीद जताई थी. साथ ही भारतीय अधिकारियों को भविष्य में टैरिफ रेट्स के संबंध में और अधिक स्पष्टता की भी उम्मीद थी. हालांकि, हाल के घटनाक्रमों के कारण नई दिल्ली ने अधिक सतर्क रुख अपनाते हुए अमेरिका द्वारा अपनी व्यापार नीति और शुल्क संरचनाओं में किए जा रहे बदलावों पर 'विचार करें और देखें' की नीति अपनाई है.

अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जंग के चलते ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. इसके कारण विश्व स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. भारत में भी इसका गहरा असर दिख रहा है. यहां गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण जनता परेशान है, एजेंसियों पर ताले लगे हुए हैं, ना फोन लग रहे हैं ना बुकिंग हो रही है. जनता को सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है. देखें वीडियो.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में इंडिया टुडे मैगजीन के पुराने संपादकों के साथ ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने अगली कवर स्टोरी पर गहन चर्चा की. पर्दे के पीछे होने वाली न्यूज मीटिंग का लाइव सेशन आम लोगों के लिए बड़ा ही दिलचस्प बन पड़ा, जिसमें गुजरे जमाने की पत्रकारिता, संस्थान की कार्यशैली और मालूम हुआ कि कैसे बीते दौर में लोगों को इंडिया टुडे मैगजीन का इंतजार होता था.

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर कुछ लोग उसके परिवार के नाम पर पैसा इकट्ठा कर रहे थे. पुलिस जांच में पता चला कि एक बैंक खाते में दो दिनों में करीब 37 लाख रुपये जमा हो गए. द्वारका जिला पुलिस ने तुरंत खाते को फ्रीज कर दिया और अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

देश में एलपीजी की किल्लत के बीच केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां व्यस्त चाला मार्केट इलाके में स्थित एक होटल से देर रात कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया. चोर ने होटल की रसोई का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय करने की कोशिश भी की.

पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के एक होटल कमरे में एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई. वह बुधवार को एक लड़के के साथ होटल में आई थी, जो शाम को कमरे को बाहर से बंद कर चला गया और तब से लापता है. लड़की घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.








