
मोहाली में ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन’ की शुरुआत, पहले दिन मिले 10 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार उद्योगों को हर तरह की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है और चीन जैसे देशों से मुकाबला करने के लिए राज्य में मजबूत औद्योगिक माहौल तैयार किया जा रहा है.
पंजाब में तीन दिवसीय ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026’ की शुक्रवार को शुरुआत हुई. सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरकत की. पहले ही दिन उद्योग जगत की कई बड़ी कंपनियों ने राज्य में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव दिया.
निवेशकों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार उद्योगों को हर तरह की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है और चीन जैसे देशों से मुकाबला करने के लिए राज्य में मजबूत औद्योगिक माहौल तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंजाब में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है, जिससे करीब 5.5 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने उद्योगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत किसी भी उद्योग को 45 दिनों के भीतर सभी मंजूरियां मिल जाती हैं. उन्होंने बताया कि यदि तय समय सीमा में मंजूरी नहीं मिलती, तो 46वें दिन स्वतः ‘डीम्ड अप्रूवल’ मिल जाता है. उनके अनुसार यह व्यवस्था उद्योगों के लिए पारदर्शी और तेज प्रक्रिया सुनिश्चित करती है.
उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उद्योगपतियों को मंजूरी लेने के लिए अधिकारियों और मंत्रियों के चक्कर लगाने पड़ते थे और रिश्वत के बिना काम नहीं होता था, लेकिन अब पंजाब में उद्योग-अनुकूल माहौल बनाया गया है.
केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर निवेश किया है. उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है. साथ ही राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए 10 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज योजना लागू की गई है, जिससे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सम्मेलन केवल औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि पंजाब की अर्थव्यवस्था, निवेश और रोजगार के लिए नए युग की शुरुआत है. उन्होंने बताया कि एचएमईएल, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू, ट्राइडेंट ग्रुप और हीरो जैसे बड़े औद्योगिक समूहों ने राज्य में अपने कारोबार के विस्तार की घोषणा की है.

ईरान युद्ध के कारण उभरते ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है. सरकार ने जनता से अपील की है कि वे खुले कंटेनरों में तेल न लें और पेट्रोल पंप की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें. यह निर्देश ईंधन संकट के समय आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है. सरकार इस बात पर जोर देती है कि कोई आवश्यकता से अधिक तेल स्टॉक न करें ताकि बाजार में तेल की उपलब्धता बनी रहे और आम जनता को परेशानी न हो.

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर बने कुछ चैनलों पर 25 हजार रुपये में परीक्षा का पेपर देने का दावा किया जा रहा था. भर्ती बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इस मामले में दूसरी FIR दर्ज की गई है. पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन टेलीग्राम चैनलों के संचालकों की पहचान में जुटी है.

महाराष्ट्र के ठाणे में एक आदिवासी युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ईंट-भट्ठा मालिक और उसके सहयोगी ने युवक का अपहरण कर उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया और बेरहमी से पीटा. जख्मों में मिर्च पाउडर तक डाल दिया. दरअसल, आरोपी युवक के भाई को तलाश रहे थे, जिसने उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे.










