
'सड़क छाप गुंडे जैसी भाषा...', नमाजियों को संभल के CO की चेतावनी पर भड़के AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष, इमरान प्रतापगढ़ी ने भी किया रिएक्ट
AajTak
संभल में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट पर है, लेकिन पीस कमेटी की बैठक में सीओ कुलदीप कुमार के 'कड़े तेवर' ने सियासी पारा गरमा दिया है. ईरान-इजरायल युद्ध और सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस और एआईएमआईएम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
Uttar Pradesh News: संभल जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. जामा मस्जिद में दोपहर 1:38 बजे होने वाली नमाज के दौरान तीन कंपनी पीएसी और 200 रिक्रूट कांस्टेबल तैनात रहे. पुलिस ने सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है. क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने पीस कमेटी की बैठक में चेतावनी देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने यह सख्त रुख अपनाया है ताकि किसी भी संभावित सांप्रदायिक तनाव या उपद्रव को समय रहते टाला जा सके. सीओ के बयान को लेकर कांग्रेस और ओवैसी की पार्टी के नेता ने कड़ा रिएक्शन दिया है.
सीओ की 'ईरान' वाली चेतावनी पर विवाद
पीस कमेटी की बैठक में सीओ कुलदीप कुमार ने दो टूक कहा कि जिन्हें ईरान-इजरायल युद्ध से ज्यादा दिक्कत है, वे जहाज पकड़कर ईरान चले जाएं और वहां से लड़ें. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो देशों के झगड़े का असर भारत की कानून व्यवस्था पर पड़ा, तो पुलिस 'बढ़िया इलाज' करेगी.
सीओ ने नमाज के दौरान काली पट्टी बांधने या किसी देश के विरोध में स्लोगनबाजी न करने की हिदायत दी. उन्होंने ने साफ कहा कि नमाज केवल मस्जिद के अंदर होगी और सड़क पर आने वालों को जेल भेजा जाएगा.
इमरान प्रतापगढ़ी और शौकत अली का पलटवार
सीओ के इस बयान पर राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि क्या लोकतांत्रिक देश में वर्दीधारी की ऐसी भाषा मान्य है. उन्होंने इसे मौलिक अधिकारों का हनन बताते हुए यूपी पुलिस से अधिकारी को संविधान की प्रस्तावना याद दिलाने की मांग की. वहीं, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने और भी सख्त लहजे में कहा कि अधिकारी की भाषा संवैधानिक शपथ वाली नहीं, बल्कि किसी अपराधी या सड़क छाप गुंडे जैसी लग रही है.

अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जंग के चलते ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. इसके कारण विश्व स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. भारत में भी इसका गहरा असर दिख रहा है. यहां गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण जनता परेशान है, एजेंसियों पर ताले लगे हुए हैं, ना फोन लग रहे हैं ना बुकिंग हो रही है. जनता को सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है. देखें वीडियो.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में इंडिया टुडे मैगजीन के पुराने संपादकों के साथ ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने अगली कवर स्टोरी पर गहन चर्चा की. पर्दे के पीछे होने वाली न्यूज मीटिंग का लाइव सेशन आम लोगों के लिए बड़ा ही दिलचस्प बन पड़ा, जिसमें गुजरे जमाने की पत्रकारिता, संस्थान की कार्यशैली और मालूम हुआ कि कैसे बीते दौर में लोगों को इंडिया टुडे मैगजीन का इंतजार होता था.

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर कुछ लोग उसके परिवार के नाम पर पैसा इकट्ठा कर रहे थे. पुलिस जांच में पता चला कि एक बैंक खाते में दो दिनों में करीब 37 लाख रुपये जमा हो गए. द्वारका जिला पुलिस ने तुरंत खाते को फ्रीज कर दिया और अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

देश में एलपीजी की किल्लत के बीच केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां व्यस्त चाला मार्केट इलाके में स्थित एक होटल से देर रात कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया. चोर ने होटल की रसोई का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय करने की कोशिश भी की.

पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के एक होटल कमरे में एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई. वह बुधवार को एक लड़के के साथ होटल में आई थी, जो शाम को कमरे को बाहर से बंद कर चला गया और तब से लापता है. लड़की घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.








