
Etah: योगी सरकार 2.0 में कहर ढा रहे 'बाबा के बुलडोजर' से डरे सपा नेता, खुद तुड़वाया अपना कोल्ड स्टोरेज
AajTak
UP News: योगी सरकार 2.0 में अतिक्रमण माफिया और अपराधियों पर बाबा का बुलडोजर कहर ढा रहा है. 'बाबा के इस बुलडोजर' से भूमाफिया धबराए हुए हैं. एटा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें प्रशासन की कार्रवाई से डरे सपा नेता ने अपने कोल्ड स्टोरेज को खुद ही तुड़वा दिया.
UP News: यूपी में योगी का बुलडोजर अपराधियों पर कहर ढा रहा है. कानून तोड़ने वाला हर शख्स इस बुलडोजर से घबराया हुआ है. एटा जिले में योगी के बुलडोजर से डरे अब समाजवादी पार्टी (सपा) नेता ने खुद ही जिला प्रशासन की कार्रवाई से पहले चिन्हित कोल्ड स्टोरेज को तुड़वा दिया. मौके पर मजदूरों ने उस कोल्ड स्टोरेज की दीवारों को ढहा दिया.
सूबे में बीजेपी की दूसरी बार सरकार बनते ही जिला प्रशासन को शिकायत मिली की जैथरा स्थिति एक भट्टे के आस पास भूमाफिया की ओर से सैकड़ों बीघा जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करा लिया गया है. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन दो दिन पूर्व दो अलग-अलग जगह पर लेखपाल की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर अतिक्रमित जमीन की नाप तौल कराई. फिर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए बाकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया.
पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से डरे हुए सपा नेता रामनाथ सिंह यादव के बेटे विक्रांत यादव ने खुद जैथरा स्थिति अपने कोल्ड स्टोरेज को तुड़वा दिया.
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल के हैं रिश्तेदार
रामनाथ सिंह यादव प्रोफेसर रामगोपाल सिंह यादव के करीबी रिश्तेदार हैं. सपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं. रामनाथ सिंह यादव के परिवार की जनपद की राजनीति में तूती बोलती है. रामनाथ सिंह यादव के बड़े भाई रामेश्वर सिंह यादव सपा से पूर्व विधायक रहे हैं और उनकी भाभी वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं. रामनाथ यादव के सैफई परिवार से करीबी संबंध होने के चलते अब तक अधिकारी उन पर कार्रवाई करने से कतराते रहे थे.
क्या है पूरा मामला

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







