
Esha Deol Photoshoot: Esha Deol ने फ्लॉन्ट किया कमर के नीचे का टैटू, एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज देख फैन्स बोले- धूम मचा दी
ABP News
Esha Deol Photo: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल (Esha Deol) ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद ग्लैमरस फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में ईशा देओल अपने कमर के नीचे का टैटू फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.
Esha Deol Photo: बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) ने पिछले काफी समय से फिल्मों से दूरियां बना रखी हैं. ईशा ने भले ही बॉलीवुड से दूरियां बना रखी हैं, लेकिन इंटरनेट पर आज भी उनका जादू बोलता है. ईशा देओल (Esha Deol) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं.
दरअसल, ईशा देओल (Esha Deol Instagram) ने इंस्टग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है. इस फोटो ईशा अपनी कमर के नीचे बने टैटू को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. फोटो में ईशा देओल ब्लैक रंग के जिम वियर में नजर आ रही हैं. लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटो में एक्ट्रेस का बेहद दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है. टैटू को फ्लॉन्ट करतीं ईशा देओल की ये फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है .













