
EPFO Interest Rate Final: मोदी सरकार की मुहर, साढ़े 6 करोड़ लोगों को इस रेट से मिलेगा PF पर ब्याज!
AajTak
PF Interest Rate: केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) के डिपॉजिट पर 8.1 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. मार्च के महीने में EPFO ने ब्याज दर में कटौती की थी.
केंद्र सरकार ने 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) के डिपॉजिट पर 8.1 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. ईपीएफओ ऑफिस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है. केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की मंजूरी के बाद ही ग्राहकों के खातों में ब्याज जमा किया जाता है. EFPO ने मार्च के महीने में 2021-22 के वित्तीय वर्ष के लिए 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दी थी.
जल्द ही क्रेडिट हो सकता है ब्याज
बताया जा रहा है कि पीएफ पर मिलने वाला ब्याज (Interest Rate on PF) अभी कम है, इसी कारण इसे दिसंबर से पहले ही क्रेडिट किया जा सकता है. अभी पीएफ पर 43 साल में सबसे कम ब्याज मिल रहा है. अब वित्त मंत्रालय से मंजूरी के बाद कभी भी ईपीएफओ के मेंबर्स के पीएफ खाते (PF Account) में ब्याज क्रेडिट किया जा सकता है.
सबसे निचले स्तर पर ब्याज दर
अभी पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर कई दशकों के सबसे निचले स्तर पर है. ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए पीएफ के ब्याज की दर 8.1 फीसदी तय किया है. यह 1977-78 के बाद पीएफ पर ब्याज की सबसे कम दर है. इससे पहले 2020-21 में पीएफ पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था. फिस्कल ईयर 2020-21 (FY21) में पीएफ के ब्याज की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया था.इससे ठीक एक साल पहले 2019-20 में इस ब्याज दर को 8.65 फीसदी से घटाकर 8.5 फीसदी किया गया था.
यहां इन्वेस्ट होता है पीएफ का पैसा

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










