
England के इस क्रिकेटर ने की टेनिस स्टार से सगाई, मनोविज्ञान में ग्रेजुएट हैं होने वाली वाइफ
AajTak
इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम बिलिंग्स ने एक नए सफर की शुरुआत की है. 20 नवंबर को सैम ने अपनी गर्लफ्रेंड सारा के साथ सगाई कर ली है. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर डालकर सगाई का ऐलान किया.
इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम बिलिंग्स ने एक नए सफर की शुरुआत की है. 20 नवंबर को सैम ने अपनी गर्लफ्रेंड सारा के साथ सगाई कर ली है. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर डालकर सगाई का ऐलान किया. सैम बिलिंग्स को क्रिकेट वर्ल्ड से बधाइयां मिल रही हैं.
सैम बिलिंग्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें साझा की. उन्होंने लिखा कि होने वालीं मिसेज़ बिलिंग्स. मैं दुनिया का सबसे लकी आदमी हूं. दोनों की सगाई एक बीच पर हुई है, जहां से दोनों ने स्पेशल डेट की फोटो भी साझा की.
आपका बता दें कि सैम बिलिंग्स और सारा कैंटले लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं. दोनों की तस्वीरें पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं. सारा इंग्लैंड में ही जन्मी हैं और एक टेनिस प्लेयर हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












