
ENG vs PAK 2nd T20: दूसरे टी20 में बाबर-रिजवान का कमाल... इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से जीता पाकिस्तान
AajTak
पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी है. पाकिस्तान टीम की जीत के हीरो कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान रहे. दोनों ने 203 रनों की नाबाद साझेदारी कर अंग्रेजों के हौसले पस्त कर दिए. इस जीत के साथ ही सात मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर आ चुकी है.
इंग्लैंड की टीम फिलहाल सात मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर हैं. इसी कड़ी में कराची के नेशनल स्टेडियम में गुरुवार (22 सितंबर) को खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार 10 विकेट से जीत हासिल की. पाकिस्तान टीम की जीत के हीरो कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान रहे. दोनों ने 19.3 ओवर में 203 रनों की नाबाद साझेदारी कर टारगेट कर टारगेट को बौना साबित कर दिया.
बाबर आजम ने फॉर्म में वापसी करते हुए 66 बॉल का सामना करते हुए नाबाद 110 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और पांच छक्के शामिल रहे. यह बाबर आजम के टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक रहा. वहीं रिजवान ने महज 51 बॉल पर 88 रनों की पारी खेली. रिजवान ने अपनी इनिंग में पांच चौके और चार छक्के लगाए.
बाबर ने पारी की शुरुआत में संभल कर बैटिंग की, लेकिन एक बार नजरें जमने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान को इंग्लिश टीम ने जरूर कुछ मौके दिए. 23 रन के निजी स्कोर पर रिजवान का आसान कैच एलेक्स हेल्स ने टपका दिया था, वहीं 32 रनों पर विकेटकीपर साल्ट ने भी आसान सी स्टंपिंग मिस कर दी. उसके बाद से यह वन-वे ट्रैफिक रहा. इस जीत के साथ ही सात मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर हो चुकी है.
इंग्लैंड ने दिया था 200 रनों का टारगेट
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम ने पांच विकेट पर 199 रन बनाए थे. कार्यवाहक कप्तान मोईन अली ने 23 गेंदों में नाबाद 55 रनों की पारी खेली जिसमें चार छक्के और इतने ही चौके शामिल थे. मोईन के अलावा बेन डकेट (43), हैरी ब्रुक (31) और एलेक्स हेल्स (30) ने उपयोगी योगदान दिया. इंग्लैंड की तूफानी बैटिंग का अंदाजा इस कदर लगाया जा सकता है कि उसने अंतिम 10 ओवरों में 119 रन बनाए.
बाबर का एशिया कप में रहा था खराब प्रदर्शन

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












