
EMPS: इलेक्ट्रिक दोपहिया-तिपहिया खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान
AajTak
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) स्कीम को इसी साल FAME-2 के समाप्त होने के बाद 1 अप्रैल से लागू किया गया था. इस स्कीम को 3 महीने के लिए लागू किया गया था जो 31 जुलाई को समाप्त होने वाली थी. अब सरकार ने इस स्कीम को 2 महीने का विस्तार दिया है.
बीते 23 जुलाई को जब पीएम नरेंद्र मोदी 3.0 के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सदन में अपना बजट पेश कर रही थी तो ऑटो सेक्टर को ख़ासी उम्मीदें थीं. हालांकि केंद्रीय वित्त मंत्री ने ऑटो सेक्टर के लिए डायरेक्ट कोई बेनिफिट्स नहीं दिए लेकिन लिथियम जैसे खनिज पर कस्टम ड्यूटी को कम कर EV मैन्युफैक्चरिंग को राहत जरूर दे दी. इस बीच इंडस्ट्री को इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने वाली FAME स्कीम के एक्सटेंशन की भी उम्मीद थी, लेकिन बजट भाषण में इससे संबंधित कोई भी घोषणा नहीं की गई.
लेकिन अब केंद्र सरकार ने मौजूदा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) 2024 की समयसीमा बढ़ाने का ऐलान किया है. देश भर में ग्रीन मोबिलिटी और इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस स्कीम को दो महीने तक बढ़ा दिया है. यानी वाहन निर्माता और ग्राहक दोनों ही इस स्कीम का लाभ आगामी 30 सितंबर 2024 तक उठा सकेंगे.
EMPS स्कीम का विस्तार:
बता दें कि, EMPS स्कीम को इसी साल FAME-2 के समाप्त होने के बाद 1 अप्रैल से लागू किया गया था. इस स्कीम को 3 महीने के लिए लागू किया गया था जो 31 जुलाई को समाप्त होने वाली थी. इस स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था. लेकिन अब इस स्कीम को 2 महीने का विस्तार देते हुए इसका बज़ट 769.65 करोड़ रुपये कर दिया गया है.
इस स्कीम के तहत 5,60,789 इलेक्ट्रिक वाहनों को वित्तीय सहायता मिलेगी. जिसमें 5,00,080 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और अन्य इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन शामिल होंगे, जैसे ई-रिक्शा इत्यादि.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी सब्सिडी:

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











