
Elon Musk से बहस करना पड़ा भारी, ट्विटर पर ही कर्मचारी को किया फायर
AajTak
Elon Musk ने ट्विटर खरीदने के बाद इससे टॉप एग्जीक्यूटिव की छुट्टी कर दी है. अब एक ऐप डेवलपर से ट्विटर पर बहस होने पर उन्होंने उसको भी नौकरी से निकाल दिया है. ट्विटर कर्मचारी Eric Frohnhoefer ने इसको लेकर एक फोटो भी शेयर किया. इसमें दिखाया गया उनको सिस्टम से लॉक आउट कर दिया गया है.
Elon Musk ने एक और Twitter कर्मचारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. Elon Musk से असहमत होने पर उन्होंने ट्विटर पर ही कर्मचारी की छुट्टी कर दी. मस्क ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कुछ देशों में एंड्रॉयड ऐप के स्लो होने पर माफी मांगी थी.
इसको एक ट्विटर ऐप डेवलपर ने काउंटर किया. ऐप डेवलपर ने दावा किया कि वो ऐप पर पिछले 6 साल से काम कर रहे थे और ये गलत है. दोनों के बीच काफी ट्वीट्स एक्सचेंज हुए. इसके बाद मस्क ने कहा उसका फायर कर दिया गया है. यानी कंपनी से निकाल दिया गया है.
कर्मचारी ने फोटो पोस्ट कर की पुष्टि
ट्विटर कर्मचारी Eric Frohnhoefer ने इसको लेकर एक फोटो भी शेयर किया. इसमें दिखाया गया उनको सिस्टम से लॉक आउट कर दिया गया है. इससे टर्मिनेशन की पुष्टि हो गई. उन्होंने अपने ट्विटर बायो को भी बदल कर 'पूर्व में @Twitter' कर दिया है. आपको बता दें कि टेक्निकल प्वॉइंट पर बहस होने के बाद नाराज मस्क ने उनसे उनकी रविवार की परफॉर्मेंस को लेकर सवाल पूछा और फायर कर दिया.
मस्क ने ये भी ऐलान किया कि ऐप में कई बगलाव आने वाले समय में किए जाएंगे. इससे इसको ज्यादा रिस्पांसिव बनाया जाएगा. एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि इसके हिस्से के तौर पर वो माइक्रोसर्विस ब्लोटवेयर को बंद कर रहे हैं.
पुराने मैनजमेंट में बदलाव

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










