
Elon Musk बने 12वें बच्चे के पिता, Neuralink की डायरेक्टर हैं बच्चे की मां
AajTak
Elon Musk Children: Tesla, SpaceX और X के मालिक एलॉन मस्क 12वें बच्चे के पिता बने हैं. ये उनकी और Neuralink डायरेक्टर Shivon Zilis का तीसरा बच्चा है. इससे पहले Zilis ने मस्क के जुड़वा बच्चों को साल 2021 में जन्म दिया था. एलॉन हमेशा से ज्यादा बच्चों को जन्म देने के पक्ष में बोलते आए हैं.
Elon Musk 12वें बच्चे के पिता बने हैं. न्यूरालिंक डायरेक्टर Shivon Zilis के साथ ये उनका तीसरा बच्चा है. मस्क ने कहा है कि ये बच्चा कोई सीक्रेट नहीं था. उनके दोस्त और परिवार के लोगों को इस बच्चे के बारे में जानकारी थी.
मस्क ने बच्चे के नाम और लिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. उन्होंने बच्चे को लेकर आ रही उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि मस्क ने बच्चे की जानकारी को सीक्रेट रखा था.
इस बारे में जानकारी देते हुए मस्क ने कहा 'जहां तक बच्चे की जानकारी सीक्रेट रखने की बात, ये सब गलत है. हमारे सभी दोस्तों और परिवार के लोगों को इसकी जानकारी थी. इस बारे में कोई प्रेस रिलीज जारी ना करना आजीब हो सकता है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि ये कोई सीक्रेट है.'
यह भी पढ़ें: अब कहीं भी चला सकेंगे सुपरफास्ट इंटरनेट, Elon Musk के SpaceX का बड़ा ऐलान
ये Elon Musk और Shivon Zilis का तीसरा बच्चा है. इससे पहले Shivon Zilis ने मस्क के जुड़वा बच्चों- Strider और Azure को साल 2021 में जन्म दिया था. Shivon Zilis मस्क की ब्रेन इम्प्लांट फर्म Neuralink में काम करती हैं.
मस्क ने पहली शादी साल 2000 में जस्टिन विलसन से की थी. जस्टिन और मस्क के 5 बच्चे हैं. दोनों ने साल 2008 में तलाक ले लिया था. इसके बाद मस्क ने 2010 में Tululah Riley से शादी की थी और दोनों साल 2016 में अलग हो गए.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










