
Elon Musk ने मानी ये बड़ी शर्त, जानें भारत में Starlink की सर्विस कब शुरू होगी
AajTak
Elon Musk की सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ये कंपनी भारत में ही अपना डेटा सेंटर तैयार करेगी. साथ ही कंपनी ने भारत की तरफ से लागू की गईं सख्त शर्तों को भी स्वीकार कर लिया है. केंद्र में संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने राज्यसभा में एक जवाब दिया.
Elon Musk की सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस Starlink का अगर आप भी इंतजार कर रहे हैं तो एक बड़ा अपडेट सामने आया है. ये कंपनी अब सभी भारतीय यूजर्स का डेटा, ट्रैफिक और संबंधित डिटेल्स को देश के लिए अंदर ही स्टोर करेगी. इसके लिए वह देश में ही डेटा सेंटर तैयार करेगा.
सरकार ने गुरुवार को संसद में इसकी जानकारी दी. अब कंपनी को कुछ और पढ़ाव पार करने होंगे, उसके बाद इसकी सर्विस भारत में शुरू हो सकेंगी. हालांकि अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल टाइम लाइन का जिक्र नहीं किया गया है.
दूससंचार विभाग (DoT) ने Starlink सेटेलाइट कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड को यूनिफाइड लाइसेंस (UL) दिया है. कंपनी ने सख्श सुरक्षा शर्तों समेत निर्धारित शर्तें स्वीकार कर चुकी है.
यह भी पढ़ें: Starlink को मिला भारत में लाइसेंस, कितने रुपये का होगा प्लान
संसद में केंद्र मंत्री ने दिया जवाब
केंद्र में संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने राज्यसभा में एक जवाब दिया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा शर्तों में, अन्य बातों के साथ भारत में सेटेलाइट बेस्ड कम्युनिकेशन सर्विस देने के लिए अर्थ स्टेशन गेटवे की स्थापना शामिल है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












