
Election Results 2024 Live Streaming: कल आएंगे जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे, यहां देखें लाइव कवरेज
AajTak
Election Results 2024: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव के परिणाम कल, 08 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे. दोनों ही राज्यों में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. आइए जानते हैं कैसे देख सकते हैं चुनाव नतीजों का लाइव कवरेज.
Jammu Kashmir-Haryana Election Result 2024 Live Streaming: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे कल (मंगलवार), 8 अक्टूबर को आएंगे. जम्मू-कश्मीर में 1 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर आखिरी चरण की वोटिंग पूरी हुई थी. इससे पहले 18 सितंबर को पहले और 25 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ था. बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां पहली बार चुनाव हुए हैं. जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ है, इसलिए वोटर्स को चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार है.
वहीं, हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इस बार हरियाणा में कांग्रेस ने सीपीएम के साथ मिलकर 90 सीटों पर चुनाव लड़ा है और एक सीट सीपीएम को दी है. वहीं, भाजपा ने 89 सीटों पर चुनाव लड़ा है. इसके अलावा अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ा है.
कितने बजे शुरू होगी वोटों की गिनती?
आधिकारिक रिपोर्ट्स के अनुसार, वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी. चुनाव अधिकारी, राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले एजेंटों के साथ, मतगणना केंद्रों पर पहुंचेंगे. वहीं, मतदान अधिकारियों को सुबह 6 बजे तक उनकी संबंधित मतगणना टेबल पर तैनात कर दिया जाएगा.
आज तक पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आप आजतक के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा आजतक के Live TV पर भी कवरेज देख सकते हैं. वहीं, आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर चुनाव से संबंधित अलग-अलग खबरें पढ़ी जा सकती हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











