
Eknath Shinde News: 'CM मिलते नहीं थे, रामलला के दर्शन से रोका', एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे को खुला पत्र
AajTak
गुवाहाटी से एकनाथ शिंदे ने ट्विटर पर एक लेटर शेयर किया है. इसके साथ लिखा गया है कि 'ये है विधायकों की भावना'. इसमें उद्धव पर तंज कसे गये हैं. ये पत्र संजय शिरसत ने लिखा है. जो कि गुवाहाटी में मौजूद हैं.
Eknath Shinde News: शिवसेना के दोनों खेमों में जंग बढ़ती जा रही है. अब एकनाथ शिंदे ने सीएम उद्धव ठाकरे तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. गुवाहाटी से एकनाथ शिंदे ने ट्विटर पर एक लेटर शेयर किया है. इसके साथ लिखा गया है कि 'ये है विधायकों की भावना'. इसमें उद्धव पर तंज कसे गये हैं. ये पत्र संजय शिरसत ने लिखा है. जो कि गुवाहाटी में मौजूद हैं.
पत्र में उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि सीएम हाउस वर्षा के दरवाजे कल पहली बार असलियत में हम विधायकों लिये खुले हैं. ये पिछले 2.5 सालों से बंद थे. आगे लिखा है कि विधायक बनकर भी हमें आपके आसपास वाले लोगों से विनती करके इस सीएम हाउस में प्रवेश मिलता था.
लाइव अपडेट्स के लिए क्लिक करें
कहा गया है कि जो लोग राज्यसभा और विधान परिषद के सदस्य हैं उनसे गुजारिश करने पर ही सीएम हाउस वर्षा में प्रवेश मिलता था. पत्र में लिखा है, 'ये जो कथित चाणक्य रूपी क्लर्क आपके आसपास जुटे हैं, उन्होंने हमें दूर रखकर विधान परिषद चुनाव और राज्यसभा चुनाव की रणनीति बनाई और नतीजे पूरे महाराष्ट्र ने देखे.'
ही आहे आमदारांची भावना... pic.twitter.com/U6FxBzp1QG
कहा गया कि राज्यसभा चुनाव में किसी विधायक ने क्रॉस वोट नहीं किया था. फिर भी विधान परिषद चुनाव से पहले विधायकों पर अविश्वास जताया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










