
Ekdant Sankashti Chaturthi 2025: एकदंत संकष्टी चतुर्थी आज, इस विधि से करें गणपति जी की पूजा
AajTak
Ekdant Sankashti Chaturthi: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 16 मई को एकदंत संकष्टी चतुर्थी है. इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से गणेश जी की विशेष कृपा मिलती है. आइए जानते हैं एकदंत संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि.
Ekdant Sankashti Chaturthi 2025: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है और चंद्र दर्शन करने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. 16 मई यानी आज एकदंत संकष्टी चतुर्थी है. इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से गणेश जी की विशेष कृपा मिलती है. आइए आपको इस पावन दिन पर भगवान गणेश की पूजन विधि और शुभ मुहूर्त बताते हैं.
एकदंत संकष्टी चतुर्थी का मुहूर्त
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 16 मई को सुबह 4 बजकर 2 मिनट से से लेकर 17 मई को शाम 5 बजकर 13 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत 16 मई यानी आज रखा जाएगा. आज सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसमें आप गणपति पूजन कर सकते हैं. चंद्रोदय का समय रात 09 बजकर 52 मिनट है.
एकदंत संकष्टी चतुर्थी की पूजन विधि
एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन सबसे पहले पूजा स्थल की सफाई करें. फिर गणेश जी की मूर्ति तो स्थापित करके तीन बार आचमन करें. इसके बाद गणेश जी को पंचामृत से स्नान कराएं और मूर्ति के सामने दीपक जलाएं. साथ ही गणेश जी को हरे रंग के वस्त्र, जनेऊ, चंदन, दूर्वा, सुपारी, अक्षत, धूप, दीप, पीले फूल और फल अर्पित करें.
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करते समय श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि मंत्र का जाप करें. इसके बाद गणेश जी को मोदक और लड्डू का भोग लगाएं. फिर गणेश जी की आरती करें और सभी लोगों को प्रसाद बांटें.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












