
Eid-ul-Fitr 2025 Live: देशभर में ईद की रौनक... दिल्ली-लखनऊ से श्रीनगर तक मस्जिदों में नमाजियों की जुटी भीड़
AajTak
Eid-ul-Fitr 2025: सऊदी अरब में ईद का जश्न रविवार को शुरू हो गया, जब खाड़ी देश में सबसे पहले चांद दिखाई दिया. सऊदी अरब भारत, पाकिस्तान और अन्य पड़ोसी देशों से एक दिन पहले चांद का दीदार करता है. इस बार रमजान महीने की शुरुआत 2 मार्च को शुरू हुआ था.
भारत में रविवार को अर्धचन्द्र देखा गया, जिसके साथ ही रमजान का पवित्र महीना समाप्त हो गया. देशभर में मुस्लिम समुदाय आज ईद मना रहा है. सऊदी अरब में ईद का जश्न रविवार को शुरू हो गया, जब खाड़ी देश में सबसे पहले चांद दिखाई दिया. सऊदी अरब भारत, पाकिस्तान और अन्य पड़ोसी देशों से एक दिन पहले चांद का दीदार करता है. इस बार रमजान महीने की शुरुआत 2 मार्च को शुरू हुआ था. इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं. ईद-उल-फितर, या (ईद-अल-फितर) मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र त्योहार होता है.
यहां पढ़ें ईद से जुड़े ताजा अपडेट्स...
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने X पर पोस्ट किया, 'ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए.'
- लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगीमहली ने किसी भी विवाद से बचने के लिए सड़क पर नमाज़ अदा न करने के निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने लोगों से मस्जिदों और ईदगाहों में इमाम के पास जाकर नमाज अदा करने का अनुरोध किया है.
- भोपाल में ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ईदगाह पर भोपाल पुलिस के साथ-साथ RAF के हथियारबंद जवान तैनात हैं. सुरक्षा के लिहाज से यहां आने वाली सड़क पर ट्रैफिक प्रतिबंधित किया गया है. हजारों की संख्या में लोग ईदगाह पर नमाज अदा करने पहुंचे हैं. भोपाल की इस ईदगाह को चारदीवारी के भीतर बनी भारत की सबसे बड़ी ईदगाह कहा जाता है. इस ईदगाह की लंबाई 900 फीट, जबकि चौड़ाई 628 फीट है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










