
ED Action on Sanjay Raut: 'ये एक बेशर्म साजिश है', संजय राउत पर ED की कार्रवाई पर बोले उद्धव
AajTak
शिवसेना सांसद संजय राउत के घर में ईडी की जांच चल रही है. पात्रा चॉल घोटाला मामले में ईडी की टीम सुबह करीब 7 बजे संजय राउत के घर पहुंची. छापेमारी की कार्रवाई के बीच संजय राउत से सवाल जवाब भी किये जा रहे हैं. ईडी के दस से बारह अधिकारी राउत के घर पर मौजूद हैं. सूत्रों के मुताबिक संजय राउत ईडी अधिकारियों के सवालों के जवाब नहीं दे रहे हैं. संजय राउत पर ED की कार्रवाई को उद्धव ठाकरे ने एक बेशर्म साजिश बताया है. देखें ये वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











