
'ED ने कोने में ले जाकर दबोच ही लिया था, लेकिन BJP की वॉशिंग मशीन में धुल गए', सामना में BJP पर वार
AajTak
Saamana Maharashtra Shiv Sena: शिवसेना और भाजपा के बीच जुबानी जंग बढ़ती ही जा रही है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. पार्टी ने एक लेख के जरिए भाजपा पर सवालों की बौछार कर दी है.
महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज शिवसेना ने भाजपा पर गुरुवार को तीखा हमला किया है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखी संपादकीय के जरिए भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगया है. लेख में कहा गया है कि कभी भाजपा के लिए भ्रष्टाचारी रहा नेता, उनकी पार्टी में शामिल होने के बाद वॉशिंग मशीने के जरिए दूध में धुल जाता है. सामना में लिखे गए लेख में दलबदलू नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसी ED और सीबीआई पर भी निशाना साधा गया है. आइए जानते हैं शिवसेना ने लेख में क्या लिखा है?
सामना में लिखा गया है महाराष्ट्र सरकार किस कदर भ्रष्ट है. इस पर भाजपा वाले रोज शोर मचाते हैं. लेकिन चिराग तले ही अंधेरा की कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है. हरियाणा में भाजपा की सरकार है. वहां एक ही समय में भ्रष्टाचार और अत्याचार चरम पर पहुंच गया है. हरियाणा में कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा ने भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अजीबोगरीब प्रतिज्ञा की है.
हरियाणा के कांग्रेसी विधायक की प्रतिज्ञा का जिक्र
नीरज शर्मा ने प्रतिज्ञा की है कि जब तक मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे, तब तक वे सिले हुए कपड़े और पांव में चप्पल नहीं पहनेंगे. विधायक शर्मा ने हजारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार सबूत पेश किए हैं. इसके बाद भी खट्टर सरकार कार्रवाई करने को तैयार नहीं है. यदि हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार नीरज शर्मा ने बाहर निकाला है तो इस आर्थिक घोटाले की जांच ‘ईडी’ जैसी जांच एजेंसी को ही हाथ में लेनी चाहिए. हरियाणा के कांग्रेसी विधायक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई की है, इससे देश एवं अन्य विरोधियों को सबक मिलना चाहिए.
कर्नाटक में ठेकेदार की मौत, निशाने पर BJP के मंत्री
कर्नाटक में भाजपा का ही शासन है. कल, परसों वहां क्या हुआ? कर्नाटक में भाजपा सरकार के मंत्री कमीशन के लिए प्रताड़ित करते हैं, ये शिकायत करने वाले एक ठेकेदार की उडुपी के होटल में संदिग्ध मौत हो गई. ईश्वरप्पा ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री हैं. सालभर पहले किए गए कामों के बिल मंजूर करने के लिए 40 फीसदी कमीशन मांग रहे थे। इस कमीशनखोरी की शिकायत प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह से लेकर सभी नेताओं के पास करने के बावजूद किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया इसलिए. इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली. उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि उनके साथ कुछ अनहोनी हो तो ईश्वरप्पा को ही जिम्मेदार माना जाए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










