
ED दफ्तर में कल पेश नहीं होंगी सोनिया गांधी, नेशनल हेरॉल्ड मामले में होनी है पूछताछ
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कल ईडी पूछताछ में शामिल नहीं होंगी. ईडी की तरफ से उन्हें चार हफ्ते का अतिरिक्त समय दे दिया गया है. सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से पूछताछ में शामिल नहीं होने की बात कही है.
नेशनल हेरॉल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कई दिनों की पूछताछ हो चुकी है. अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होना है. लेकिन अभी के लिए कल सोनिया ईडी दफ्तर में पेश नहीं होने वाली हैं. उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पूछताछ को आगे बढ़ाने की अपील की है.
ईडी की तरफ से सोनिया गांधी की अपील को स्वीकार कर लिया गया है. उन्हें चार हफ्तों का अतिरिक्त समय दे दिया गया है. वैसे सोनिया गांधी से तो सवाल-जवाब शुरू नहीं हुए हैं, लेकिन राहुल गांधी ने पांच दिनों तक लगातार कई घंटे ईडी अधिकारियों के कई सवालों के जवाब दिए हैं. उनसे इस मामले से जुड़े हर पहलू पर सवाल पूछा गया है, फिर चाहे वो कोलकाता वाली डोटेक्स कंपनी को लेकर रहा हो या फिर यंग इंडिया की फंडिंग को लेकर.
ईडी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने इन सवालों पर ज्यादा खुलकर कुछ नहीं बताया है. इतना जरूर कहा गया है कि सभी तरह की लेन-देन का काम स्वर्गीय कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा देखा करते थे. अब मोतीलाल वोरा के बेटे ने उन खबरों का खंडन किया है. उनके मुताबिक राहुल गांधी उनके पिता के लिए ऐसा नहीं बोल सकते हैं. उनकी तरफ से इस बात पर भी विश्वास जाहिर किया गया है कि इस मामले में राहुल गांधी निर्दोष साबित हो जाएंगे और सत्य की जीत होगी.
वैसे राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अलग ही कहानी बयां की है. उन्होंने कहा है कि मैंने उन्हें सच नहीं बताया. राहुल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप जानते हैं सच क्या है? सच यह है कि उस कमरे में मैं अकेला नहीं बैठा था. उस कमरे में मेरे साथ कांग्रेस का हर नेता हर कार्यकर्ता बैठा था. राहुल ने कहा कि एक आदमी को तो थकाया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के हर नेता हर कार्यकर्ता को थकाना संभव नहीं. सिर्फ कांग्रेस पार्टी के नेता-कार्यकर्ता उस कमरे में नहीं थे. उस कमरे में हर वह शख्स मौजूद था, जो सरकार से बिना डरे लड़ता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










