
ED का हुआ एक्शन तो पत्नी को कुर्सी सौंपेंगे हेमंत, JMM में बना प्लान, MLA के इस्तीफे से पावर ट्रांसफर का रास्ता साफ!
AajTak
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी बीच गिरिडीह के गांडेय से विधायक डॉ सरफराज अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को सीएम की कुर्सी सौंप सकते हैं.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भूमि घोटाला मामले में ED शिकंजा कसती जा रही है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इस सबके बीच गिरिडीह के गांडेय से जेएमएम विधायक डॉ सरफराज अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसने झारखंड की राजनीति में चर्चाओं का दौर गर्म कर दिया है. अब जानकारी आ रही है कि सीएम हेमंत सोरेन ने 3 जनवरी बुधवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में झारखंड की राजनीति पर चर्चा हो सकती है.
'हेमंत की पत्नी को मिल सकती है कुर्सी'
सरफराज अहमद के इस्तीफे को नए पदाधिकारी (सीएम) के लिए खाली की गई सीट के रूप में देखा जा रहा है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि ईडी की किसी भी मुसीबत से पहले सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम की कुर्सी सौंप सकते हैं. संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को होने वाली बैठक में कल्पना सोरेन के नाम पर सहमति भी बन सकती है.
झामुमो के अंदरूनी सूत्र भी इस संकट को समझ रहे हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. जेएमएम खेमे का मानना है कि ईडी किसी भी वक्त सोरेन को गिरफ्तार कर सकती है. ऐसे में किसी भी स्थिति से निपटने से पहले गंभीरता से सभी को विचार करना होगा.
व्यक्तिगत कारण से दिया इस्तीफा: सरफराज
वहीं, जेएमएम के पूर्व विधायक सरफराज अहमद ने फोन पर एटी/आईटी से बात करते हुए अपने बयान में कहा कि इस्तीफा देने का फैसला व्यक्तिगत कारण से लिया है, जिससे अटकलों को बल मिलता है. वह चाहते हैं कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार मजबूत बनी रहे. अहमद ने कहा कि उनका इस्तीफा राज्य के सर्वोत्तम हित में है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










