
ED का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर इंद्रजीत यादव के 10 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग बेनकाब
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने कुख्यात अपराधी इंद्रजीत सिंह यादव और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी कर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक संगठित खेल का खुलासा किया है.
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह यादव की काली कमाई पर ED ने बड़ा वार किया है. दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में 10 ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा किया है. जांच में अवैध वसूली, जबरन सेटलमेंट और विदेशी कनेक्शन सामने आया है. ये कार्रवाई इंद्रजीत यादव, उसके साथियों और अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड समेत संबद्ध कंपनियों के खिलाफ दर्ज मामले में की गई है.
प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सामने आया है कि इंद्रजीत सिंह यादव अवैध वसूली, जबरन लोन सेटलमेंट, हथियारों के दम पर धमकी और हिंसक तरीकों से करोड़ों रुपए कमा रहा था. इसी काली कमाई को कंपनियों, फर्जी लेनदेन और मनी ट्रेल के जरिए सफेद दिखाने की साजिश रची गई. जांच की शुरुआत हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 15 से ज्यादा FIR और चार्जशीट के आधार पर की गई.
इन मामलों में आर्म्स एक्ट, भारतीय न्याय संहिता और भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराएं लगी हैं. ED के मुताबिक, इंद्रजीत यादव जेम रिकॉर्ड्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड यानी Gems Tunes का मालिक है. हत्या, रंगदारी, धोखाधड़ी, जमीन कब्जाने और अन्य संगीन अपराधों में लंबे समय से शामिल रहा है. वो फिलहाल कई मामलों में हरियाणा पुलिस को वांछित है. उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं.
केंद्रीय जांच एजेंसी का दावा है कि इंद्रजीत यादव UAE से बैठकर अपना पूरा क्राइम नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था. विदेशी ठिकानों से निर्देश देकर धमकी, वसूली और जबरन सेटलमेंट कराए जा रहे थे. जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां, जिनमें अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड शामिल है, झज्जर के दीघल इलाके के प्राइवेट फाइनेंसरों से भारी नकद रकम उधार लेती थीं.
इसके बदले में पोस्ट डेटेड चेक दिए जाते थे. जब इन लोन को लेकर विवाद होता, तो इंद्रजीत यादव स्ट्रॉन्गमैन बनकर बीच में आता था. आरोप है कि हथियारबंद गुर्गों, लोकल गैंग्स और धमकियों के जरिए जबरन सेटलमेंट करवाए जाते थे. इन सौदों के बदले इंद्रजीत को सैकड़ों करोड़ रुपए का कमीशन मिलने की बात जांच में सामने आई है. उसने महंगी प्रॉपर्टी खरीदी, लग्जरी कारों का काफिला खड़ा किया है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







