
Earthquake in Ladakh: लद्दाख में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 रही तीव्रता
AajTak
लद्दाख में आज सुबह करीब 4.19 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 थी. जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केन्द्र अलची (लेह) के उत्तर में 189 किलोमीटर पर था.
लद्दाख में आज सुबह करीब 4.19 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. . भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 थी. जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केन्द्र अलची (लेह) के उत्तर में 189 किलोमीटर पर था और इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी. फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान माल की हानि की जानकारी नहीं है.
Ladakh | An earthquake of magnitude 4.8 occurred 189 km north of Alchi (Leh) at around 4.19 am. The depth of the earthquake was 10 km below the ground: National Center for Seismology
इससे पहले बीते 7 सितंबर को मिजोरम के चम्फाई में देर रात करीब 12 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 थी. जानकारी के मुताबिक भूकंप का केन्द्र चम्फाई के पूर्व में पचास किलोमीटर पर था और इसकी गहराई जमीन से 13 किलोमीटर नीचे थी.
25-26 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में हिली थी धरती
मिजोरम से पहले 25-26 अगस्त की रात को जम्मू कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. वहीं अफगानिस्तान में भी धरती हिलने से लोग घबरा गए थे. तब महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रात के 2.21 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जिसकी तीव्रता 3.9 मापी गई. इसके बाद जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









