
Shani Pad Nakshatra Parivartan 2026: 17 अप्रैल को शनि बदलेंगे नक्षत्र! इन राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय
AajTak
Shani Pad Nakshatra Parivartan 2026: जल्द ही शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे. यह परिवर्तन सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा, इसलिए इस दौरान धैर्य और मेहनत के साथ सही दिशा में कदम बढ़ाने का समय है. आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.
Shani Pad Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय, कर्म और अनुशासन का ग्रह माना जाता है. इन्हें कर्मों के फल देने वाला देवता कहा जाता है, जो इंसान को उसके अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार परिणाम देते हैं. इसलिए, शनि का प्रभाव जीवन में बहुत गहरा और महत्वपूर्ण होता है. वहीं, साढ़ेसाती और ढैय्या को शनि के सबसे प्रभावशाली समयों में गिना जाता है. इस दौरान व्यक्ति को धैर्य, मेहनत और सही रास्ते पर चलने की सलाह दी जाती है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शाम 04 बजकर 05 मिनट पर शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार, शनि का यह बदलाव सभी राशियों पर असर डालेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है. इस दौरान करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं किन राशियों को इसका ज्यादा लाभ मिल सकता है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय धीरे-धीरे प्रगति लेकर आ सकता है. जो काम काफी समय से अटके हुए थे, अब उनके पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं. नौकरी या बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. परिवार का माहौल शांत रहेगा. घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए यह बदलाव राहत भरा साबित हो सकता है. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी. आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे. पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के योग बन रहे हैं.

Aaj 3 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 3 अप्रैल 2026, दिन- शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि सुबह 08.42 बजे तक फिर द्वितीया तिथि, चित्रा नक्षत्र रात 19.25 बजे तक फिर स्वाति नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में सुबह 06.28 बजे तक फिर तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक, राहुकाल- सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.

भारतीय बाजार में सुजुकी ने अपने मैक्सी स्कूटर Burgman को अपडेट कर दिया है. यानी कंपनी ने इसका नया वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो ग्लोबल मार्केट में मौजूद अपने बड़े भाइयों के डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करता है. इस स्कूटर के ना सिर्फ डिजाइन को अपडेट किया गया है बल्कि इसमें नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. आइए जानते हैं इस स्कूटर की कीमतें और खास बातें.

देशभर के शिक्षा बोर्ड अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया को डिजिटल और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी कर रहे हैं. नई प्रणाली में AI छात्र की लिखावट को पहचान कर उत्तरों का विश्लेषण करेगा, जिससे मूल्यांकन तेज, पारदर्शी और मानवीय त्रुटियों से मुक्त होगा. हालांकि अंतिम अंक शिक्षक ही देंगे.










