
DUSU Election Voting 2023 Live: दिल्ली यूनिवर्सिटी में DUSU चुनाव के लिए वोटिंग जारी, कौन बनेगा DUSU प्रेसीडेंट? ये हैं मुख्य चेहरे
AajTak
DUSU Election Voting 2023 Live: डूसू की चार पोस्ट के लिए 24 प्रत्याशी आमने-सामने हैं. 22 सितंबर को मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह 8:30 बजे से दोपहर बाद 1 बजे तक और ईवनिंग कॉलेजों में 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक स्टूडेंट्स वोट डाले जाएंगे.
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनावों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. लगभग 3 साल बाद डूसू के लिए एक बार फिर चुनाव हो रहे हैं. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. छात्र संघ में एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. छात्र संघ चुनाव के लिए इस बार एक लाख 17 हजार स्टूडेंट्स वोट डालेंगे, जिसके लिए 52 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं और 173 ईवीएम के जरिए ये वोटिंग की जा रही है.
चार पोस्ट के लिए आमने-सामने 24 प्रत्याशी
डूसू की चार पोस्ट के लिए 24 प्रत्याशी आमने-सामने हैं. 22 सितंबर को मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह 8:30 बजे से दोपहर बाद 1 बजे तक और ईवनिंग कॉलेजों में 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक स्टूडेंट्स वोट डाले जाएंगे. पिछले 10 सालों में सात बार अध्यक्ष पद पर जीतने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक बार फिर से जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं, एबीवीपी को कड़ी टक्कर देने वाला छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) भी फिर से पैर जमाने में लगा हुआ है. इस बार लेफ्ट यूनिटी का संगठन AISA और एसएफआई भी पूरी तैयारी से छात्र संघ चुनाव में उतरा है.
प्रेजिडेंट पोस्ट के लिए कौन-कौन उम्मीदवार
डूसू प्रेजिडेंट पोस्ट के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से तुषार डेढ़ा और कांग्रेस की नैशनल स्टूडेंट्स विंग ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओर से हितेश गुलिया आमने-सामने होंगे. इनके अलावा मैदान में सीपीआई (एमएल) की ऑल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन (आइसा) से मिरांडा हाउस की स्टूडेंट आयशा अहमद और सीपीआई की स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की तरफ से बुद्धिस्ट विभाग के आरिफ सिद्दीकी भी हैं.
वाइस प्रेजिडेंट के उम्मीदवार

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












