
DUSU Election Result 2025 LIVE: DUSU Election में फिर ABVP का कब्जा, सिर्फ एक पोस्ट जीत पाई NSUI... आर्यन मान बने अध्यक्ष
AajTak
DUSU Election Result Live Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इस साल ABVP ने तीन पोस्ट पर जीत हासिल की है. वहीं, NSUI बस एक सीट पर अपना कब्जा जमा पाई है. डूसू के नए उपाध्यक्ष NSUI से होंगे.
Delhi University Student Election LIVE 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के 30वें DUSU (दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ) चुनाव में ABVP के आर्यन मान ने प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की है.
अभी तक 39.45 प्रतिशत रहा मतदान
2025 चुनावों में 52 केंद्रों पर 195 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ है. 36 कॉलेजों और विभागों में सुबह का सत्र सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जबकि आठ कॉलेजों में शाम का सत्र दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 7:30 वोट डाले गए. दोपहर बाद तक, 43 मतदान केंद्रों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) मतगणना केंद्र पर पहुंचा दी गईं थीं, जिनमें कुल 1,33,412 मत दर्ज किए गए. अब तक 52,635 मतों के आंकड़े प्राप्त हो चुके है. इस प्रकार मतदान प्रतिशत लगभग 39.45 प्रतिशत रहा है.
मतदान सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ
DUSU के मुख्य चुनाव अधिकारी, प्रो. राज किशोर शर्मा ने कहा कि कुल मिलाकर मतदान प्रक्रिया सफल रही. उन्होंने कहा, सभी मतदान केंद्रों पर लगातार नज़र रखी, सीसीटीवी कवरेज सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं. बहुउद्देशीय हॉल में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं."
पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था बनी रही और परिसरों में 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिनमें से कुछ ने बॉडी कैमरा भी पहना हुआ था. परिसरों की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया गया. मतदान के बाद, ईवीएम को विश्वविद्यालय खेल परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में सुरक्षित रूप से रखा गया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








