
DUSU Election 2024: एक मटका मैन-दूसरा नेशनल लेवल क्रिकेटर... NSUI ने उतारे मजबूत कैंडिडेट्स
AajTak
DUSU Election 2024 NSUI candidates List: NSUI ने अध्यक्ष पद पर रौनक खत्री, उपाध्यक्ष पद पर यश नांनदल, सचिव पद पर नम्रता जेफ और संयुक्त सचिव पद के लिए लोकेश चौधरी को टिकट देकर दांव खेला है. जितना दिलचस्प DUSU चुनाव है, उतनी ही दिलचस्प उम्मीदवारों की कहानी है.
DUSU Election 2024 NSUI Candidates List: DUSU चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है. ABVP, NSUI, SFI जैसे छात्र संगठन 27 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर उत्साहित हैं. छात्र संगठनों की तैयारियां जोरों पर है. 28 सितंबर को डूसू चुनाव नतीजों के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी को छात्र नेताओं का नया पैनल मिल जाएगा. पिछली बार अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव पद पर ABVP ने बाजी मारी थी. उपाध्यक्ष पद NSUI के खाते में गया था.
ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए ऋषभ चौधरी, उपाध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप सिंह, सचिव पद के लिए मित्रविंदा कर्णवाल और संयुक्त सचिव पद के लिए अमन कपासिया को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं NSUI ने अध्यक्ष पद पर रौनक खत्री, उपाध्यक्ष पद पर यश नांनदल, सचिव पद पर नम्रता जेफ और संयुक्त सचिव पद के लिए लोकेश चौधरी को टिकट देकर दांव खेला है. जितना दिलचस्प DUSU चुनाव है, उतनी ही दिलचस्प उम्मीदवारों की कहानी है. यहां हम NSUI की ओर से डूसू चुनाव में खड़े उम्मीदवारों के बारे बता रहे हैं.
अध्यक्ष पद: रौनक खत्री
22 साल के रौनक को NSUI ने अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है. वे मुख्य रूप से दिल्ली के नरवाना के रहने वाले हैं. साल 2019 में उन्होंने DU में एडमिशन लिया. रौनक खत्री दिल्ली विश्वविद्यालय में लॉ के स्टूडेंट हैं. उन्हें 'मटका मैन ऑफ DU' के नाम से जाना जाता है. क्योंकि उन्होंने भीषण गर्मी के मौसम में खुद से कॉलेज में मटके रखवाने का काम किया था. हालांकि वे कैंपस में पानी की समस्या को लेकर कोर्ट भी गए थे. जिसके बाद यह समस्या हल हुई.
उपाध्यक्ष पद: यश नांदल
यश नांदल को NSUI ने उपाध्यक्ष पद के लिए रेस में उतारा है. 23 वर्षीय यश हरियाणा के रोहतक जिले के बोहर गांव के रहने वाले हैं. वे एक नेशनल लेवल क्रिकेटर हैं. साल 2019 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में एडमिशन लिया. उनके पिता बिजनेसमैन हैं और मां एक होममेकर हैं. साल 2019 में NSUI का दामन थामने के बाद यश छात्राओं के लिए पीरियड लीव और संगठन के मेनिफेस्टो को लागू करने का विजन रखते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











