
Dussehra 2025: रावण दहन पर शोक मनाते हैं इस समुदाय के लोग, खुद को बताते हैं दशानन का वंशज
AajTak
Vijaya dashami 2025: इस बार दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है. इसलिए इस दिन पूरे देश में रावण का पुतला जलाया जाता है. लेकिन जोधपुर में एक समाज इस दिन रावण की याद में शोक मनाता है.
दशहरा, जिसे विजयदशमी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है. यह त्योहार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. दशहरा अच्छाई पर बुराई की विजय का प्रतीक माना जाता है. दशहरा में रामलीला और रावण दहन का खास महत्व है. इस साल यह पर्व 2 अक्टूबर यानी कल मनाया जाएगा. रामायण के अनुसार, रावण ने सीता माता का अपहरण किया था. भगवान राम ने सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा के लिए रावण से युद्ध किया और उसे हराया. इसलिए हर साल इस दिन भारत के अलग-अलग हिस्सों में रावण का पुतला जलाया जाता है.
लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारत में एक समाज ऐसा भी है जो दशहरे वाले दिन लंकापति रावण के दहन पर शोक में डूब जाता है. ये समाज खुद को दशानन का वंशज बताता है. इसलिए गोधा श्रीमाली समाज के लोग इस दिन शोक मनाते हैं.
दशहरे के दिन शोक मनाता है ये समाज
हर साल दशहरे के मौके पर रावण दहन के बाद गोधा श्रीमाली समाज के लोग रावण दहन के धुएं को देखकर स्नान करते हैं और उसके बाद जनेऊ बदल कर ही खाना खाते हैं. दशहरे के दिन शोक मनाने वाले सभी श्रीमाली समाज के लोग अपने आप को रावण का वंशज बताते हैं. मान्यता के अनुसार जब त्रेता युग में रावण का विवाह हुआ था, उस समय बारात जोधपुर के मंडोर आई थी. रावण की शादी मंडोर में मंदोदरी से हुई थी.
रावण की करते हैं पूजा
ऐसा माना जाता है कि बारात में आए गोधा परिवार के लोग यहीं बस गए. दशहरा के दिन जब देशभर में रावण का पुतला जलाया जाता है, उस दिन ये लोग रावण की पूजा करते हैं. सूरसागर स्थित मेहरानगढ़ दुर्ग की तलहटी में रावण का मंदिर भी बना हुआ है. यह मंदिर काफी पुराना है और गोधा श्रीमाली समाज के कमलेश दवे ने इस मंदिर का निर्माण कराया था. इस दिन इस मंदिर को भी बड़े ही भव्य रूप से सजाया जाता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










