
Dussehra 2025: कहानी शूर्पणखा की! जो अपने भाई रावण से लेना चाहती थी पति की मृत्यु का बदला
AajTak
Dussehra 2025: रामायण के मुताबिक, शूर्पणखा का पूरा जीवन बदले की भावना और दर्द से भरा हुआ था. और इसी प्रतिशोध की भावना के कारण श्रीराम और लंकापति रावण के बीच में युद्ध का जन्म हुआ था.
Dussehra 2025: आज दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है. पंचांग के मुताबिक, यह पर्व हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. हिंदूओं में दशहरा या कहें विजयादशमी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है. इस दिन मां दुर्गा, भगवान राम की पूजा की जाती है. हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है. इस दिन रावण दहन के अलावा शस्त्र पूजन का विधान है.
हर साल दशहरा जब भी आने वाला होता है तो उससे पहले जगह- जगह पर रामलीला का आयोजन होना शुरू हो जाता है. श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान सहित रावण इसके मुख्य किरदार होते हैं. लेकिन, रामायण में शूर्पणखा का किरदार भी महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि अगर शूर्पणखा न होती तो यह रामायण भी नहीं होती, क्योंकि रामायण के युद्ध की नींव तभी पड़ गई थी जब लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी थी. तो आज हम आपको यहां शूर्पणखा के बारे में विस्तार से बताएंगे.
शूर्पणखा के मन में थी प्रतिशोध की भावना
रामायण के मुताबिक, शूर्पणखा ने अपने पसंद के व्यक्ति विद्युतजिह्वा से विवाह किया था, जो राजा कालकेय का सेनापति था. लेकिन रावण ने युद्ध में विद्युतजिह्वा का वध कर दिया, जिससे शूर्पणखा की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. पति की मृत्यु के बाद शूर्पणखा ने अपना जीवन लंका और दक्षिण भारत के जंगलों में बिताया और कुछ समय के लिए अपने रिश्तेदारों खर और दूषण के साथ भी रही.
अपनी पति की मृत्यु के बाद शूर्पणखा अपने ही भाई रावण से बदला लेना चाहती थी. लेकिन, वह कहीं न कहीं रावण की असीम शक्तियों से भी परिचित थी. कुछ समय बाद, जब शूर्पणखा ने श्रीराम की शक्तियों के बारे में जाना तो उसके मन में बदले की इच्छा दोबारा से जाग उठी थी. इसलिए, उसने राम और अपने भाई रावण के बीच दुश्मनी का बीज बोकर युद्ध कराने का काम किया. इस वजह से लंकापति रावण ने राम की पत्नी माता सीता का अपहरण किया और अंत में श्रीराम के हाथों का रावण का वध भी हुआ.
किस कारण से शूर्पणखा ने कराई थी श्रीराम और रावण में दुश्मनी?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











