Dussehra 2021: दशहरा का पर्व कब है? इस बार विजय दशमी पर बन रहा है ग्रहों का विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
ABP News
Dussehra 2021: वर्ष 2021 में दशहरा का पर्व कब मनाया जाएगा? इस वर्ष दशहरा यानि विजय दशमी (Vijayadashami 2021) पर विशेष संयोग भी बन रहे हैं.
Dussehra 2021 Date: दशहरा यानि विजय दशमी का पर्व. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान राम ने अहंकारी और रावण का वध कर इस धरती को उसके प्रकोप से बचाया था. इस दिन रावण के अत्याचारों का अंत हुआ था.
विजय दशमी का पर्व ये भी बताता है कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित कभी नहीं हो सकता है. इसीलिए दशहरा के पर्व को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में भी मनाया जाता है. दशहरा का पर्व सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है. ये पर्व बताता है कि व्यक्ति के जीवन में कितनी ही परेशानियां, बाधाएं और कष्ट हो, लेकिन सच्चाई और नेकी के मार्ग का कभी त्याग नहीं करना चाहिए. विपरीत परिस्थियों में भी जो व्यक्ति करूणा और दया का त्याग नहीं करता है, परेशानियों से विचलित नहीं होता है, ऐसे व्यक्ति को कोई भी ताकत सफल होने से नहीं रोक सकती है.