
Drugs case: उद्धव ठाकरे का NCB पर तंज, 'हमारी पुलिस ने हीरोइन नहीं हेरोइन पकड़ी, इसलिए पब्लिसिटी नहीं मिली'
AajTak
Uddhav statement 'Heroin' not 'Heroine': उद्धव ने ये बयान शुक्रवार को मुंबई पुणे और नागपुर में अत्याधुनिक फोरेंसिक लैब के उद्घाटन के मौके पर दिया. उद्धव ने कहा, इन दिनों सिर्फ एक बात हो रही है ड्रग्स, ड्रग्स और ड्रग्स.
'Heroin' not 'Heroine': महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर एनसीबी (NCB) पर निशाना साधा है. उद्धव ठाकरे ने एनसीबी पर तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने हीरोइन (अभिनेत्री) नहीं हेरोइन (ड्रग्स) पकड़ी, इसलिए उसे पब्लिसिटी नहीं मिली. दरअसल, महाराष्ट्र पुलिस ने हाल ही में 25 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











