
Drugs Case: अरबाज मर्चेंट ने कबूली ड्रग्स लेने की बात, जूते से निकालकर दी चरस
AajTak
आर्यन ड्रग्स केस में पंचनामा कॉपी आजतक के हाथ लगी है. इस कॉपी में जांच अधिकारी के सामने आरोपी अरबाज मर्चेंट ने आर्यन के साथ ड्रग्स लेने की बात कबूल की है. अरबाज ने जूते से एक पाउच निकाल कर दी जिसमें चरस था. क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले को लेकर फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है. आर्यन खान के साथ बाकी आरोपियों की जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी है. कोर्ट की ओर से कहा गया कि ये मामला सेशन कोर्ट के लिए था, ऐसे में जमानत के लिए सेशन कोर्ट जाना चाहिए था. आर्यन व अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत के लिए आर्थर रोड जेल भेज दिया गया है. देखें पूरी खबर.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










