
Droneacharya Aerial Share: इस शेयर में रोज लग रहा है अपर सर्किट, आमिर खान और रणबीर कपूर हो रहे मालामाल!
AajTak
गुरुवार को भी इस शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा. यानी आईपीओ के अपर प्राइस बैंक के मुताबिक इस शेयर में दांव लगाने वालों को 140 फीसदी का मुनाफा हो चुका है. एक हफ्ते में ही निवेशकों को इस शेयर ने जोरदार रिटर्न दिया है.
बॉलीवुड स्टार आमिर खान और रणबीर कपूर इस कंपनी पर दांव लगाकर हर रोज मालामाल हो रहे हैं. जब से इस कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है, उसी दिन से रोज अपर सर्किट लग रहा है. हम बात कर रहे हैं DroneAcharya Aerial कंपनी के बारे में.
दरअसल, DroneAcharya Aerial कंपनी का IPO निवेश के लिए 13 से 15 दिसंबर के बीच खुला था. 23 दिसंबर को इस IPO की लिस्टिंग हुई थी, लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों का पैसा डबल हो गया है. इस कंपनी में अभिनेता अमीर खान और रणबीर कपूर का भी निवेश है. Droneacharya aerial का IPO 88 फीसदी प्रीमियम पर 102 रुपए पर BSE पर लिस्ट हुआ था.
निवेशक हर रोज मालामाल
लिस्टिंग के दिन से ही इस शेयर में रोज अपर सर्किट लग रहा है. जिससे निवेशकों का पैसा हर रोज बढ़ रहा है. इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 52-54 रुपये प्रति शेयर था, और BSE पर इसकी लिस्टिंग 102 रुपये पर हुई. लेकिन अब ये शेयर 130 रुपये पर पहुंच गया है.
गुरुवार को भी इस शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा. यानी आईपीओ के अपर प्राइस बैंक के मुताबिक इस शेयर में दांव लगाने वालों को 140 फीसदी का मुनाफा हो चुका है. एक हफ्ते में ही निवेशकों को इस शेयर ने जोरदार रिटर्न दिया है.
बता दें, ये कंपनी NSE पर लिस्ट नहीं हुई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो IPO से पहले DroneAcharya Aerial में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 25 लाख रुपये में 46,600 शेयर खरीदे थे. वहीं, रणबीर कपूर ने 20 लाख रुपये में 37,200 शेयर खरीदे थे. IPO से पहले सभी निवेशकों ने 53.59 रुपये प्रति शेयर के भाव इस कंपनी में निवेश किया था. यानी इन दोनों अभिनेताओं को अभी तक इस कंपनी से जोरदार रिटर्न मिल चुका है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











