)
Drone सेक्टर की लगेगी लॉटरी! सरकार लाने जा रही है भारी-भरकम सब्सिडी वाली स्कीम; घर-घर पहुंचेगा 'देसी' ड्रोन
Zee News
Drone sector India Budget 2026: भारत सरकार आगामी बजट 2026 में देश के ड्रोन सेक्टर को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है. Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ड्रोन बनाने वाली कंपनियों के लिए एक नई प्रोत्साहन योजना ला सकती है. इसका मुख्य उद्देश्य भारत को ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाना और चीन जैसे देशों पर निर्भरता को पूरी तरह खत्म करना है.
Drone sector India Budget 2026: पिछले कुछ वर्षों में PLI (प्रॉडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) स्कीम ने ड्रोन सेक्टर को काफी सहारा दिया है, लेकिन अब सरकार इसे और बड़े स्तर पर ले जाना चाहती है. नई योजना के तहत ड्रोन के पुर्जे जैसे बैटरी, मोटर और सेंसर को भारत में ही बनाने के लिए भारी सब्सिडी दी जा सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब फरवरी 2026 में बजट पेश करेंगी, तो सबकी नजरें ड्रोन सेक्टर पर टिकी होंगी. सरकार का मानना है कि ड्रोन केवल मनोरंजन या फोटोग्राफी के लिए नहीं है, बल्कि यह खेती, रक्षा, डिलीवरी और आपदा प्रबंधन में गेम-चेंजर साबित हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए, बजट 2026 में एक समर्पित योजना का एलान होने की संभावना है जो न केवल बड़ी कंपनियों को बल्कि छोटे स्टार्टअप्स को भी आर्थिक मदद पहुंचाएगी. सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले कुछ सालों में भारत में लाखों लोगों को ड्रोन सेक्टर में रोजगार मिले और भारतीय ड्रोन पूरी दुनिया के बाजारों में बिकें.
