)
बजट की जाल में उलझे भारतीय सुपर डिफेंस प्रोजेक्ट, पीएम मोदी से डायरेक्ट हस्ताक्षेप की डिमांड
Zee News
Defence news: भारत के ज्यादातर स्वदेशी डिफेंस प्रोजेक्ट बजट के अभाव में अटके हुए हैं. इसमें नेवी, आर्मी और एयरफोर्स से जुड़े प्रोजेक्ट हैं. अब इस मामले में डिफेंस एक्सपर्ट और पूर्व सैन्य अधिकारी पीएम मोदी से सीधी एक्शन की डिमांड कर रहे हैं.
Defence News: भारत के कई डिफेंस प्रोजेक्ट बजट की जाल में उलझ गए हैं. इसमें कुछ ऐसे खास प्रोजेक्ट भी हैं, जिन्हें टॉलरेट नहीं किया जा सकता है. इससे भारत के डिफेंस एक्सपर्ट और पूर्व सैन्य अधिकारियों का बड़ा वर्ग अब प्रधानमंत्री से सीधे डिमांड कर रहा है कि देश स्वदेशी डिफेंस परियोजनाओं को बचा लीजिए. डिफेंस एक्सपर्ट और पूर्व सैन्य अधिकारियों का कहना है कि पीएम मोदी सीध मामले में राजनीतिक और वित्तीय हस्तक्षेप करें. पिछले दस साल में आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया की बातें तो बहुत हुईं, लेकिन हकीकत यह है कि कई अहम रक्षा प्रोग्राम या तो अटके हुए हैं, कम फंड में चल रहे हैं या फिर फाइलों में ही घूम रहे हैं.
