)
156 हेलीकॉप्टर, 307 तोप, 26 Rafale-M, 59 टैंक! साल 2025 में भारत ने खरीदे ये 10 'खूंखार' हथियार; थर-थर कांपे दुश्मन
Zee News
India defence deals 2025: साल 2025 भारतीय रक्षा इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है. इस साल भारत ने न केवल रिकॉर्ड तोड़ 193 रक्षा सौदे किए, बल्कि इनमें से 177 सौदे स्वदेशी कंपनियों के साथ किए गए. रिपोर्ट के मुताबिक, 156 'प्रचंड' हेलिकॉप्टरों से लेकर 307 घातक 'ATAGS' तोपों तक, भारत ने अपनी सैन्य शक्ति को पूरी तरह आधुनिक बना लिया है.
India defence deals 2025: एक समय था जब भारत अपनी सुरक्षा के लिए दूसरे देशों की ओर देखता था, लेकिन 2025 ने इस तस्वीर को बदल दिया है. भारत ने इस साल अपनी मेक इन इंडिया मुहिम के तहत लाखों करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण खरीदे हैं. रक्षा मंत्रालय ने कुल 2,09,050 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड सौदे किए, जिनमें से लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये सीधे भारतीय कंपनियों की जेब में गए हैं. इस साल के सबसे चर्चित सौदों में नौसेना के लिए Rafale-M और सेना के लिए LCH Prachand शामिल हैं.
