)
रघु वामसी के बाद Enord की बारी, देसी स्टार्टअप ने सेना को किया इम्प्रेस, मिली करोड़ों की डील
Zee News
Defence News: डिफेंस सेक्टर में निजी कंपनियों को उतारने का फैसला भारत सरकार का सही साबित हो रहा है, नए-नए स्टार्टअप कमाल कर रहे हैं. रघु वामसी के बाद एनॉर्ड स्टार्टअप ने इंडियन आर्मी से करोड़ों की डील हासिल की है. इस डील के तहत एनार्ड ड्रोन सप्लाई करेगा.
Defence News: भारत में डिफेंस स्टार्टअप कमाल कर रहे हैं. रघु वामसी के बाद अब एनॉर्ड प्राइवेट लिमिटेड को करोड़ों की डील मिली है. एनॉर्ड ने इंडियन आर्मी के स्कूल ऑफ आर्टिलरी, देवलाली, नासिक से मेड-इन-इंडिया स्टैंडअलोन VR ड्रोन ट्रेनिंग सिमुलेटर की सप्लाई के लिए कई करोड़ का एक लैंडमार्क कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. यह ऑर्डर इमरजेंसी पावर्स रेवेन्यू (EP) 2025 मैंडेट के तहत दिया गया है, जो डिफेंस टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारत की कोशिश में एक अहम मील का पत्थर है.
More Related News
