)
प्रोजेक्ट-76 के लिए इंडियन नेवी खोज रही पार्टनर, पहली स्वदेशी डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन की तैयारी में भारत
Zee News
Indian Navy Project-76: इंडियन नेवी फुली स्वदेशी डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन की युद्धस्तर पर तैयारी कर रही है. इसके लिए लॉर्सन एंड ट्रुबो और इंडियन नेवी मिलकर काम कर रहे हैं. इसकी डिजाइल जल्द ही फाइनल होने की संभावना है. यह सबमरीन अंडरवाटर भारत की आत्मनिर्भता की प्रतीक होगी.
Indian Navy Project-76: भारत हवाई हथियारों के बाद अंडर वाटर हथियारों के मामले में आत्मनिर्भरता की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. इंडियन नेवी अंडरवॉटर वॉरफेयर में एक ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर बढ़ रही है. प्रोजेक्ट 76 के तहत भारत पहली बार फुली स्वदेशी सबमरीन बना रहा है. इसकी डिजाइन से लेकर सभी पार्ट्स स्वदेशी होंगे. यह गैर परमाणु डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन होगी. नेवी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक L&T (लार्सन एंड ट्रुबो) का यह प्रोजेक्ट डिजाइन के अंतिम चरण में पहुंच गया है. अब नेवी अलग-अलग सिस्टम और कंपोनेंट्स के लिए संभावित इंडस्ट्री पार्टनर्स की तलाश कर रही है.
