)
ड्राई कावेरी इंजन के लिए 2026 की डेडलाइन! रक्षा मंत्रालय को हर हाल में चाहिए लाइसेंस; जल्द खुलेगा घातक UCAV का रास्ता
Zee News
Dry Kaveri Engine: भारत अपनी सैन्य शक्तियों को लगातार मजबूती दे रहा है. देश का रक्षा मंत्रालय अब स्वदेशी ड्राई कावेरी इंजन के ऊपर बेहद अग्रेसिव टाइमलाइन में काम करने लगा है. भारत के रक्षा मंत्रालय ने गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (GTRE) को 2026 तक ड्राई कावेरी इंजन का सर्टिफिकेशन पूरा करने के निर्देश दिए हैं.
Dry Kaveri Engine: देश में कावेरी इंजन को लेकर चर्चाएं तेजी पर हैं. अब भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने साफ निर्देश दिए हैं कि साल 2026 तक ड्राई कावेरी इंजन का सर्टिफिकेशन हर हाल में पूरा किया जाए. भारत का यह कदम घातक स्टील्थ अनमैन्ड कॉम्बैट एरियल व्हीकल (UCAV) प्रोग्राम को लेकर काफी ज्यादा निर्णायक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार मौजूदा अप्रूवल साइकिल के लास्ट तक कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) से घातक UCAV के लिए मंजूरी चाहती है.
