
Driving License: ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं अपना ड्राइविंग लाइसेंस, ये है पूरा प्रोसेस
AajTak
आज के समय में सरकार ने कई सारी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है. इसलिए आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट पर जाना होगा.
ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) बनवाने के लिए आपको अब दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. इसके लिए भी ऑनलाइन की सुविधा उपलब्ध है. आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनावाया है, तो बनवा लीजिए. क्योंकि ड्राइविंग लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाने पर जुर्माना लगता है. सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन कर लोगों के काम को आसान बना दिया है.
आप दिल्ली में रह रहे हों या फिर किसी और राज्य में आ आसानी से ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport & Highways) की बेवसाइट पर जाना होगा.
वेबसाइट पर जाकर करें अप्लाई
वेबसाइट के माध्यम से आप 16-18 साल की उम्र तक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी आप अप्लाई कर सकते हैं. वेबसाइट पर ऑनलाइन सर्विसेज के ऑप्शन में जाकर Driving License Related Services ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको ड्रॉपडाउन मेन्यू से Apply For Learner License पर क्लिक करना होगा.
लर्नर लाइसेंस टेस्ट
अगर आप eKYC आधार से करते हैं तो आपको RTO ऑफिस जाकर टेस्ट देने की जरूरत नहीं है. आप लर्नर लाइसेंस टेस्ट घर से ही दे सकते हैं. आप लर्नर लाइसेंस टेस्ट घर से ही दे सकते हैं. अगर आप यहां पर non-Aadhaar eKYC सेलेक्ट करते हैं तो आपको RTO ऑफिस जाकर टेस्ट देना होगा.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.











