
Dream11 Team India New sponser: क्रिकेट को मिला ड्रीम 11 का साथ, टीम इंडिया की लीड स्पॉन्सर, BYJU'S की छुट्टी
AajTak
Dream11 Team India New sponser: ड्रीम 11 कंपनी अब टीम टीम इंडिया की मुख्य स्पॉन्सर होगी. BCCI ने इस फैसले की जानकारी दी. BCCI ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया की जर्सी पर Dream11 का लोगो जा सकेगा. BCCI ने कंपनी संग तीन साल की डील की है.
Dream11 Team India New Lead sponser: ड्रीम 11 कंपनी अब टीम टीम इंडिया की मुख्य स्पॉन्सर होगी. BCCI ने इस फैसले की जानकारी दी. BCCI ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया की जर्सी पर Dream11 का लोगो जा सकेगा. इस तरह अब BYJU'S की छुट्टी हो जाएगी. अब तक टीम इंडिया की जर्सी पर BYJU'S का लोगो दिखता था.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के स्पॉन्सर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. अब फैंटेसी स्पोर्ट्स गेमिंग प्लेटफॉर्म कंपनी ड्रीम 11 (Dream11) तीन साल की अवधि के लिए टीम इंडिया की मुख्य प्रायोजक होगी. ड्रीम 11 का लोगो अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से शुरू होने वाली टीम इंडिया की जर्सी पर देखा जाएगा. जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अवधि में टीम इंडिया का पहला टेस्ट सीरीज का असाइनमेंट है. इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के अनुसार, ड्रीम11 ने 358 करोड़ रुपये में बीसीसीआई के प्रमुख प्रायोजक के अधिकार हासिल किए हैं.
🚨 NEWS 🚨: BCCI announces Dream11 as the new #TeamIndia Lead Sponsor. More Details 🔽https://t.co/fsKM7sf5C8
ड्रीम इलेवन के प्रमुख स्पॉन्सर बनने पर बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी का बयान आया, उन्होंने कहा- ' मैं ड्रीम11 को बधाई देता हूं और बोर्ड में उनका स्वागत करता हूं. बीसीसीआई के आधिकारिक प्रायोजक से लेकर अब मुख्य प्रायोजक होने तक, बीसीसीआई-ड्रीम11 साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है. मुझे विश्वास है कि इस साझेदारी से हम और अधिक से अधिक फैंस से जुड़ सकेंगे.'
वहीं ड्रीम स्पोर्ट्स के सह-संस्थापक और सीईओ हर्ष जैन ने कहा, 'बीसीसीआई और टीम इंडिया के पुराने साथी के रूप में ड्रीम11 अब इस साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए रोमांचित हैं. ड्रीम11 में हम एक अरब भारतीय क्रिकेट फैंस के प्रति अपना प्यार और स्नेह शेयर करना चाहता हूं. राष्ट्रीय टीम का मुख्य प्रायोजक बनना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है'
एडिडास से 5 साल की डील

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










