
Dream Interpretation: सुबह के ये सपने दिखना होता है अमीर बनने का इशारा, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
AajTak
Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने भविष्य के शुभ संकेत देते हैं. जानिए बारिश, घोड़ा, मंदिर और सोना देखने का क्या मतलब होता है और कैसे ये सपने धन, सफलता और तरक्की का इशारा करते हैं.
Dream Interpretation: हर इंसान सपने देखता है और वह सपने अच्छे और बुरे दोनों तरह के होते हैं. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, कुछ सपने ऐसे होते हैं जो मन को एक खुश कर देते हैं, जबकि कुछ जीवन में डर का एहसास कराते हैं. लेकिन, स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना सिर्फ दिमाग की कल्पना नहीं होता है. कई बार ये सपने आने वाले भविष्य के संकेत भी देते हैं. खास बात ये है कि कुछ सपने इतने शुभ माने जाते हैं कि ये तरक्की, पैसा और अच्छी खबरों की ओर इशारा करते हैं. तो आइए जानते हैं उन सपनों के बारे में जो बहुत ही शुभ माने जाते हैं.
बारिश का सपना
अगर आप सपने में बारिश होते देखते हैं, तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है. इसका मतलब है कि आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं. नौकरी या बिजनेस में भी सुधार के योग बनते हैं. अगर बारिश के साथ इंद्रधनुष भी दिखे, तो यह और ज्यादा शुभ माना जाता है और किस्मत का साथ मिलने का संकेत देता है.
सपने में घोड़ा देखना
सपने में घोड़ा दिखना ताकत और आगे बढ़ने का संकेत होता है. अगर सफेद घोड़ा दिखे, तो यह सफलता और सम्मान का इशारा होता है. दौड़ता हुआ घोड़ा करियर में तेजी से प्रगति दिखाता है. अगर आप खुद को घोड़े पर सवारी करते देखें, तो इसका मतलब है कि आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.
मंदिर दिखना

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










