
DRDO को एयरशिप टेस्ट में मिली कामयाबी! सीमाओं की निगरानी में करेगा मदद
AajTak
रक्षा अनुसंधान संगठन ने एयरशिप का सफल परीक्षण किया है. यह हीलियम भरा गुब्बारा सर्विलांस सिस्टम से लैस है. एयरशिप एक हफ्ते से ज्यादा समय तक उड़कर सीमाओं की निगरानी कर सकता है और कंट्रोल रूम को रिपोर्ट भेज सकता है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











