
DP पर कलेक्टर भव्या मित्तल की फोटो! IAS के नाम से MP के अफसरों मांगा जा रहा पैसा, पुलिस ने किया अलर्ट
AajTak
IAS भव्या मित्तल बनकर वियतनाम से जुड़े एक नंबर से कई अधिकारियों को WhatsApp मैसेज भेजकर पैसों की मांग की गई है. इस फर्जीवाड़े ने हड़कंप मचा दिया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
MP में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने अब सीधे जिला प्रशासन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. खरगोन जिले की कलेक्टर IAS भव्या मित्तल के नाम से कई अधिकारियों को WhatsApp मैसेज भेजकर पैसे मांगे जाने का मामला सामने आया है.
कलेक्टर मित्तल ने बताया कि आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया कि उन्हें उनके नाम और डिस्प्ले पिक्चर (DP) वाली तस्वीर के साथ एक वॉट्सएप संदेश मिला है. जांच करने पर पता चला कि यह नंबर वियतनाम से आया था.
मैसेज में एक बैंक खाते का विवरण देते हुए लिखा था, "मैं मीटिंग में हूं और मुझे तुरंत भुगतान करना है. कृपया इस खाते में पैसे जमा करें."
कलेक्टर भव्या मित्तल ने इस साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल खरगोन के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा को दे दी है.
इस मामले में साइबर सेल प्रभारी दीपक तलवारे ने बताया कि इस संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं और जांच जारी है.
कलेक्टर ने आम नागरिकों और अधिकारियों से इस तरह की साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने का आग्रह किया है. सभी संबंधितों को सूचित किया गया है कि फर्जी नंबर से कॉल या मैसेज आने पर जवाब न दिया जाए और तत्काल ब्लॉक किया जाए.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









