
DMRC ने शुरू की खास सुविधा, टिकट के साथ बाइक-टैक्सी और ऑटो रिक्शा भी कर सकेंगे बुक
AajTak
DMRC ने यात्रियों के लिए एंड टू एंड कनेक्टिविटी कॉन्सेप्ट के साथ एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत टिकट के साथ मेट्रो स्टेशन आने और अपनी डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए यात्री बाइक-टैक्सी और ऑटो रिक्शा भी बुक कर सकेंगे. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘ऑटोपे पेमेंट सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी में विकसित नई गति 2.0 दिल्ली सारथी ऐप का उद्देश्य कई बुकिंग की जरूरत को खत्म करके सुविधा में सुधार लाना है.'
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार से यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है. डीएमआरसी ने अपनी इस सुविधा को एंड टू एंड कनेक्टिविटी कॉन्सेप्ट के साथ शुरू की है. DMRC सारथी मोमेंटम 2.0 ऐप के जरिए अब यात्री मेट्रो टिकट के साथ-साथ पहले और आखिरी स्टेशन के लिए सवारी बुक कर सकेंगे. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘ऑटोपे पेमेंट सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी में विकसित नई गति 2.0 दिल्ली सारथी ऐप का उद्देश्य कई बुकिंग की जरूरत को खत्म करके सुविधा में सुधार लाना है.'
यात्रियों के लिए बढ़ाने के लिए DMRC ने बाइक-टैक्सियों और ऑटो रिक्शा के लिए रैपिडो तथा विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए बाइक-टैक्सियां उपलब्ध कराने वाली महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्ट-अप शेरीड्स के साथ करार किया है.
'यूजर फ्रेंडली होगी पूरी प्रक्रिया'
DMRC ने कहा कि ये पूरी प्रक्रिया सरल और यूजर फ्रेंडली होगी. डीएमआरसी ने कहा कि गंतव्य में प्रवेश करने के बाद ऐप निकटतम मेट्रो स्टेशनों और अंतिम मील कनेक्टिविटी के लिए सबसे उपयुक्त विकल्पों का सुझाव देता है.
एक बाइक टैक्सी या ऑटो रिक्शा यात्री की लोकेशन से निकटतम मेट्रो स्टेशन के लिए बुक किया जाता है और डेस्टिनेशन स्टेशन पर पहुंचने से पहले ऐप ऑटोमेटिक रूप से बची हुई यात्रा के लिए दूसरी राइड बुक की जा सकेगी. यदि लास्ट माइल स्टॉप पैदल दूरी के अंदर है तो ये बुकिंग से बचेगा और कंप्यूटर नेविगेट करने में मदद करेगा.
'प्रमुख चुनौती को बनाया सुविधाजनक'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










